02/01/25

चार जनवरी को फिर से हिमाचल प्रदेश में होगी जबरदस्त बर्फबारी

आरएस अनेजा, 2 जनवरी नई दिल्ली।

हिमाचल प्रदेश की वादियों में 4 जनवरी को फिर से बर्फबारी दस्तक देगी। हिमाचल प्रदेश के मौसम विज्ञानी संदीप शर्मा के अनुसार 4 जनवरी को पश्चिम विश्व की वजह से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जबरदस्त बर्फबारी होगी और बर्फबारी के साथ-साथ सर्दी बढ़ेगी, इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

पर्यटकों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब तक 31 दिसंबर से पहले हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई थी और अत्याधिक पर्यटक हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर नववर्ष मनाने के लिए पहुंचने लगे थे जिस कारण जाम जैसे हालात उत्पन्न हो गए थे। अब नववर्ष का खुमान उतर चुका है और पर्यटक स्थलों में कुछ भीड़ पहले से कम हुई है, बर्फबारी देखने की आस 4 जनवरी से पूरी हो सकती है क्योंकि हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर मौसम विज्ञानों ने जोरदार बर्फबारी की संभावना जताई है। अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक बर्फबारी जारी रहेगी।

Previous

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के खिलाड़ियों की माताओं को किया सम्मानित

Next

मुख्यमंत्री ने राज्य के आगामी बजट को लेकर इंडस्ट्री व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से संबंधित हितधारकों से की पूर्व बजट परामर्श बैठक