27/03/25

थाना बलदेव नगर में दर्ज बैंक में चोरी करने के मामले में मोस्ट वांटेड मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अम्बाला, 27 मार्च (अभी) : अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान थाना बलदेव नगर में दर्ज चोरी के मामले में 26 मार्च 2025 को सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए बैंक के लाॅकर काट कर चोरी करने के मामले में पाँच हजार रूपये का घोषित इनामी मोस्ट वांटेड मुख्य आरोपी मिथुन बिन्द निवासी गाँव पुरूषोत्तमपुर थाना अजरगंज जिला मुंगेर बिहार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 8 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। इस मामले में संलिप्त अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पुछताछ की जायेगी।


इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री भूषण लाल बैंक मैनेजर निवासी एचबीसी अम्बाला छावनी ने 25 सितम्बर 2023 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 22 सितम्बर 2023 को अज्ञात आरोपी ने केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 नारायणगढ रोड बलदेव नगर अम्बाला शहर से केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 की दीवार काटकर लाॅकरों से गहने चोरी कर लिये है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआइए-1 अम्बाला को सौंप दी थी।

Previous

‘‘मुझसे मत खेल, मैं आग हूं-मैं फैल गया तो तू भाग भी नहीं पाएंगा’’ : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

Next

समाधान शिविरों में प्राथमिकता के आधार पर लोगो की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है