27/03/25

समाधान शिविरों में प्राथमिकता के आधार पर लोगो की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है

अम्बाला, 27 मार्च (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविरों में प्राथमिकता के आधार पर लोगो की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किया गया। नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगो की समस्याएं सुनी और मौके पर समाधान करवाया।


नगराधीश ने सम्बंधित को निर्देश देते हुए कहा कि लोगो की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटान किया जाए अगर किसी समस्या का वेरिफिकेशन या अन्य कारणों से मौके पर समाधान नही होता है तो उसका निपटान भी तय समय सीमा में सुनिश्चित करें।


यहा बता दें कि वीरवार को समाधान शिविर में कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका नगराधीश द्वारा मौके पर ही समाधान करवाया गया। अधिकांश शिकायतें परिवार पहचान पत्र व पेंशन से संबंधी थी। इस मौके पर डीएसपी सुरेश कुमार, एआईपीआरओ अजीत सिह, जेई पीडब्ल्यूडी विशाल जुगलैन, जिला समाज कल्याण से अवतार सिंह के साथ- साथ अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

Previous

थाना बलदेव नगर में दर्ज बैंक में चोरी करने के मामले में मोस्ट वांटेड मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Next

अम्बाला : स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया गया