03/08/26

हरियाणा स्टेट सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप: अंबाला के खिलाड़ियों ने रोहतक में फहराया परचम, जीते 6 पदक

जे कुमार अंबाला, 3 अगस्त 2026 : रोहतक के खेल परिसर में आयोजित हुई 'हरियाणा स्टेट सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2026-27' में अंबाला के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंबाला के खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक (2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य) जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

टीम के कोच सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में खुशदीप और राधिका ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-एक स्वर्ण (Gold) पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, विहान ने रजत (Silver) पदक हासिल किया। इसके अलावा अंजली, समर और जानवी ने अपनी-अपनी श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य (Bronze) पदक अपने नाम किए।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच अंबाला के बच्चों की इस उपलब्धि पर खेल विभाग में खुशी का माहौल है। अंबाला के जिला खेल अधिकारी राम ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच सुरेंद्र सिंह को बधाई दी तथा उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#AmbalaNews #AmbalaSports #KurashChampionship #HaryanaSports #Rohtak #GoldMedal #AmbalaCity #BreakingNewsAmbala

Previous

अंबाला सीआईए-2 पुलिस की बड़ी सफलता: गौतम ज्वैलर्स से सोने का सिक्का लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; सिक्का व बाइक बरामद

Next

नागरिक अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह पर हुआ कार्यक्रम संपन्न, महिलाओ को किया विशेष जागरूक