01/04/25

अम्बाला उपायुक्त ने केन्द्रीय कारागार अम्बाला के मुलाकात कक्ष, महिला वार्ड, जेल अस्पताल, व अन्य स्थानों का निरिक्षण किया

अम्बाला, 01 अप्रैल (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मंगलवार को केन्द्रीय कारागार अम्बाला शहर का निरीक्षण करते हुए मुलाकात कक्ष, महिला वार्ड, शिशु कक्ष, वीसी रूम, रसोई घर, कंटीन, बैकरी यूनिट, कंट्रोल रूम, जेल अस्पताल, जेल रेडियो, लाईबे्ररी  के साथ-साथ अन्य स्थानों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ जेल अधीक्षक सतविन्द्र गोदारा व जेल  के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने केन्द्रीय कारागार के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक से जेल में कितने बंदी व कैदी हैं, उसकी जानकारी लेते हुए इन्हें क्या सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है, उसकी जानकारी ली। सुरक्षा की दृष्टि से केन्द्रीय कारगार में जो कंट्रोल रूम बनाया गया है, उसकी भी जानकारी हासिल की। निरीक्षण करते हुए उन्होंने बैकरी यूनिट में जाकर वहां पर बनाये जा रहे खाद्य उत्पादों बारे जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने बनाए गए उत्पादों का स्वाद भी चखा और उन तैयार उत्पादों की सराहना भी की।

इसके साथ-साथ रसोई घर में कैदियों व बंदियों के लिये जो भोजन उपलब्ध करवाया जाता है, उसकी व्यवस्थाओं को भी देखा। जेल अधीक्षक ने बताया कि रोस्टर के मुताबिक बंदियों व कैदियों को खाना उपलब्ध करवाया जाता है। इसके उपरांत उपायुक्त ने जेल अस्पताल में जाकर कैदियों व बंदियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जो चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है, उसकी भी जानकारी हासिल की। मौके पर उपस्थित डॉक्टर साहिल से यहां पर कितने कैदियों व बंदियों को उपचार दिया जा रहा है तथा यहां पर दवाईयां उपलब्ध है उसकी भी जानकारी ली।


उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कैदियों व बंदियों के जो वार्ड हैं, उनमें जाकर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। जेल अधीक्षक ने उपायुक्त को बताया कि जिन कैदियों व बंदियों को कानूनी सहायता की आवश्यकता होती है, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कानूनी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती है। उपायुक्त ने जेल में बंदियों व कैदियों को जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है उस पर सन्तुष्टि भी जाहिर ही।


बॉक्स:- उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान बंदियों व कैदियों द्वारा रेडियो पर धून कार्यक्रम के माध्यम से उनकी फरमाईशों पर मनपंसद गाने बजाएं जाते हैं, उस स्थान का भा जायजा लिया। उन्होंने म्यूजिक रूम का भी जायजा लिया। जहां पर बंदियों व कैदियों द्वारा म्यूजिक से सम्बधिंत रिहर्सल की जा रही थी, और उन द्वारा जो गीत तैयार किए जा रहे थे उन्हें सुना और उसकी भी सराहना की।


इस मौके पर जेल अधीक्षक सतविन्द्र गोदारा, डीएसपी जेल नीलम, डीएसपी यश कुमार के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous

हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रूपये का उद्घोषित मुख्य अपराधी गिरफ्तार

Next

थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार