थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
अम्बाला, 01 अप्रैल (अभी): पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में 31 मार्च 2025 को सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक महिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी राहुल उर्फ गोलू व पंकज निवासी नजदीक गुग्गामाड़ी दलीपगढ़ अम्बाला छावनी थाना अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री यशवंत निवासी दुरन्द रोड अम्बाला छावनी जिला अम्बाला ने 20 जनवरी 2025 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 17/18 जनवरी 2025 की रात्रि दुरन्द रोड पर स्थित उसके सरकारी आवास से अज्ञात आरोपी ने सोना जेवरात व मोबाइल चोरी किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-2 के पुलिस दल को सौंप दी थी।