10/04/26

मानेसर IMT में हड़ताल के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान करने पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग अंकित

अभिकान्त, 10 अप्रैल हरियाणा : गुरुग्राम जिला के आईएमटी मानेसर में कुछ लोगों द्वारा हड़ताल के दौरान निजी कंपनी में तोड़फोड़ की गई । पुलिस द्वारा समझाने पर भी वे नहीं माने और आरोपियों ने पुलिस बल पर पथराव किया।

इसके अलावा  कुछ निजी व सरकारी वाहनों को नुकसान भी पहुंचाया गया। इसके  बाद पुलिस बल द्वारा कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए भीड़ पर हल्का बल प्रयोग किया गया। तोड़फोड़ करने, सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा पुलिस पर पथराव करने पर थाना आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग अंकित किया गया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है तथा स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण तथा नियंत्रण में है। पुलिस ने श्रमिकों से अपील है कि किसी भी शरारती तत्व के बहकावे में ना आएं तथा सभी श्रमिक नियमित रूप से अपनी अपनी कंपनियों में काम करें।

#Gurugram #IMTManesar #HaryanaPolice #Strike #BreakingNews #LawAndOrder #GurugramNews #PoliceAction #Danikkhabar

Previous

इन्फ्लुएंसर 'कमल कौर' हत्याकांड: मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरों UAE से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Next

मेट्रो फेज-2 साबित होगा जयपुर शहर के विकास का ग्रोथ इंजन - मुख्यमंत्री राजस्थान