23/03/25

चंडीगढ़ में आज रैपर व सिंगर हनी सिंह का लाइव कंसर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद !

चंडीगढ़, 23 मार्च (अभी): चंडीगढ़ में आज (रविवार) शाम को रैपर व सिंगर हनी सिंह का लाइव कंसर्ट होगा। चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में हनी सिंह के शो में खासी भीड़ उमड़ने वाली है। लोगों को परेशानी न हो इस लिहाज से पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। सेक्टर-25 की तरफ आने-जाने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसलिए ट्रैफिक रूट देखकर ही जाएं। सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए यूटी पुलिस ने शनिवार को रिहर्सल भी की।

ध्यान दें...सेक्टर-25 के पास ये रास्ते रहेंगे बंद

  • सेक्टर-25 रैली ग्राउंड और सेक्टर-25/38 डिवाइडिंग रोड

  • सेक्टर-14/25 डिवाइडिंग रोड से कच्चा रास्ता

  • धनास के मोड़ तक की सड़कों पर एंट्री बंद

  • सेक्टर-14/15/24/25 चौक, सेक्टर-24/25-37/38 चौक, डंपिंग ग्राउंड के पास डड्डूमाजरा लाइट पॉइंट और यात्री निवास चौक (सेक्टर 23/24-15/16) पर ट्रैफिक के कारण अन्य रास्तों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

Previous

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

Next

रोहतक बार एसोसिएशन के प्रधान व महासचिव ने किया गंगाजल का छिड़काव, बोले-कार्यभार संभालने से पहले शुद्धता जरुरी