अंबाला में हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल आयोजित: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में नागरिक सुरक्षा विभाग ने परखीं तैयारियां
जे कुमार अंबाला, 4 अगस्त 2026 : अतिरिक्त नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) प्रतिमा चौधरी के मार्गदर्शन में मंगलवार को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर में एक विशेष नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया।
प्लाटून कमांडर सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों और संभावित हवाई हमले की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह पूर्वाभ्यास किया गया। मॉकड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी (साइरन) मिलने पर अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं, घायलों के त्वरित रेस्क्यू और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल बिठाना और आम नागरिकों को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
इस अवसर पर प्लाटून कमांडर सतीश कुमार, स्टोर सुपरीटेंडेंट राकेश कुमार, सीडीआई नीरज कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अतुल व जितेंद्र, एचडीआरएफ से एसआई संजीव, रेडक्रॉस से जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी, ललित जोशी तथा समाजसेवी डॉ. किरण आंगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
#AmbalaNews #CivilDefence #AmbalaAdministration #MockDrill #EmergencyPreparedness #HaryanaNews #AmbalaCity #BreakingNewsAmbala
Previous
हरियाणा में युवाओं के लिए 'होम स्टे' की निःशुल्क ट्रेनिंग होगी, 16 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
Next