14/02/26

उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों को समय से पूर्व अपलोड करने पर प्रशासक ने किया अधिकारियों को सम्मानित

अम्बाला, 14 फरवरी (अभी) : हरियाणा वक्फ बोर्ड, मुख्यालय, अंबाला छावनी में हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक व पूर्व विधायक चौ0 जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ जिसमें हरियाणा वक्फ बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।


इस बैठक का उद्देश्य वक्फ एक्ट 2025 के अन्र्तगत किए गए प्रावधान के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए उम्मीद पोर्टल पर हरियाणा वक्फ बोर्ड की सभी सम्पत्तियों को अपलोड करना था। वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद शाईन, भा.प्र.से. के कुशल नेतृत्व व सुयोग्य मार्गदर्शन में बोर्ड के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दिन-रात मेहनत करके समय से पूर्व ही इन सम्पत्तियों को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए गया यह एक अभूतपूर्व व सराहनीय कार्य रहा।


प्रशासक ने इस कार्य से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी को सम्मानित करने के लिए मुख्यालय, हरियाणा वक्फ बोर्ड में एक सभा का आयोजन किया और इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।


हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि हरियाणा वक्फ बोर्ड को सुचारू रूप से चलाने में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल का आशीर्वाद मिला मागदर्शन और अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बोर्ड बहुत शानदार तरीके से चल रहा है इसके लिए उन्होंने श्री मनोहर लाल व श्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद व आभार जताया । चौधरी जाकिर हुसैन ने हरियाणा सरकार के आला अधिकारियों का भी आभार जताते हुए कहा कि उनका भी पूरा सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए गए।


उल्लेखनीय हैं कि हरियाणा वक्फ बोर्ड को अपनी सभी संपत्तियों को अपलोड करने के लिए 6 माह का समय दिया गया था , जिसकी अवधि 6 दिसम्बर, 2025 तक थी, जिसे हरियाणा वक्फ़ बोर्ड ने समय से पहले ही पूरा कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

#HaryanaWaqfBoard #UmeedPortal #DigitalIndia #SuccessStory #ChaudharyZakirHussain #AmbalaNews #Governance #Achievement #DigitalTransformation #WaqfAct2025 #HaryanaPride #NayabSaini #FirstInIndia

Previous

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का सख्त एक्शन : नशे में पुलिसकर्मी द्वारा ई-रिक्शा सवार युवती को टक्कर मारने से हुई मौत मामले में एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

Next

अंबाला में 'एग्रीस्टैक वैनिटी वैन' रवाना, अब गांव-गांव जाकर ऑन-द-स्पॉट बनेगी फार्मर आईडी