15/04/25

दिल्ली एयरपोर्ट बना दुनिया का 9वां सबसे व्यस्त हवाईअड्डा! चीन को पछाड़ा

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (अभी): दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) ने दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की लिस्ट जारी की है, जिसमें 2024 में दिल्ली एयरपोर्ट को 9वां स्थान मिला है। दिल्ली एयरपोर्ट की ये रैंकिंग हवाई अड्डे में लगातार हो रही पैसेंजर ग्रोथ, मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास और ग्लोबल कनेक्टिविटी में हो रहे विस्तार को बयां करती है।

दुनिया के 10 सबसे बिजी एयरपोर्ट (पैसेंजर ट्रैफिक 2024)

1- हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा : 108.1 मिलियन यात्री; 2023 से 3.3% ज्यादा

2 - दुबई : 92.3 मिलियन यात्री; 2023 से 6.1% ज्यादा

3- डलास फोर्ट वर्थ : 87.8 मिलियन यात्री; 2023 से 7.4% ज्यादा

4- टोक्यो हनेडा : 85.9 मिलियन यात्री; 2023 से 9.1% ज्यादा

5- लंदन हीथ्रो : 83.9 मिलियन यात्री; 2023 से 5.9% ज्यादा

6- डेनवर : 82.4 मिलियन यात्री; 2023 से 5.8% ज्यादा

7- इस्तांबुल : 80.1 मिलियन यात्री; 2023 से 5.3 % ज्यादा

8- शिकागो ओ’हारे : 80 मिलियन यात्री; 2023 से 8.3% ज्यादा

9- नई दिल्ली : 77.8 मिलियन यात्री; 2023 से 7.8% ज्यादा

10- शंघाई पुडोंग : 76.8 मिलियन यात्री; 2023 से 41% ज्यादा

पैसेंजर ट्रैफिक के हिसाब से देखें तो 2024 में दिल्ली एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड 7.7 करोड़ यात्रियों आवागमन हुआ, जो इसे दुनिया के टॉप-10 बिजिएस्ट एयरपोर्ट में शामिल करने के लिए काफी है। एयरपोर्ट को ऑपरेट करने वाले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के CEO विदेह कुमार के मुताबिक, एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट को मिली रैंकिंग यात्रियों के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के हमारे प्रयासों का परिणाम है।

Previous

हिमाचल: दुर्गम पांगी घाटी में पहली बार आयोजित किया गया राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

Next

किसान, सिख दंगा पीड़ित और वकीलों के चैंबर को मिलेगी बिजली सब्सिडी, कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले