27/04/25

अंत्योदय उत्थान और गरीब कल्याण की दिशा में कार्य कर रही है केंद्र और प्रदेश सरकार-खेल मंत्री गौरव गौतम

चंडीगढ़, 27 अप्रैल (अभी) - हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अंत्योदय उत्थान और गरीब कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। सरकार की ओर से गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अंत्योदय योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

 

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम आज पलवल में केसी वाटिका में सैन जयंती समारोह और अखिल भारतीय मैथिली ब्राह्मण महासभा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गरीबों को रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के तौर पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गरीबों को केंद्र में रखकर योजनाओं का खाका तैयार किया जाता है ताकि गरीबों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले और उनका जीवन स्तर ऊपर उठ सके।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सुविधाएं देने के उद्देश्य से हर क्षेत्र में विकास कार्य करवा रही है। जिला पलवल में भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का पहिया अब और तेजी से घूमेगा।

 

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा के बल पर अपना भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने जिला के युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे भी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में आगे आएं, ताकि उनके जिला व गांव सहित परिवार का नाम रोशन हो सके।

Previous

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने लोगों के साथ सुना पीएम का 'मन की बात' का 121वां एपिसोड

Next

5000 उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भण्डार खोले जाने हेतु सुझाव आमंत्रित करने के लिए सोमवार को होगी बैठक