18/03/25

यूपी में 62 आईटीआई को अपग्रेड करेगी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

उत्तर प्रदेश, 18 मार्च (अभी): प्रदेश में 62 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) अपग्रेड करेगा। टीटीएल इस पर 2,851.134 करोड़ रुपये और राज्य सरकार 783.487 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करेगा। 

ऐसे में कुल 3,634.6209 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, पांच सेंटर फॉर इनोवेशन, इनवेंशन, इक्यूबेशन एंड ट्रेनिंग (सीआईआईआईटी) भी स्थापित की जाएगी। यह सीआईआईटी लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा व बरेली की राजकीय आईटीआई को विकसित कर बनाई जाएंगी।

कैबिनेट ने व्यावसायिक शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी। टीटीएल द्वारा अपग्रेड की जाने वाली 62 आईटीआई में हर साल अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम में 6,500 व दीर्घकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम में 6,000 युवाओं को प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। 

यानी हर साल 12,500 छात्र प्रशिक्षित होंगे। जल्द राज्य सरकार व टीटीएल के बीच मैमोरेंडम आफ एसोसिएशन (एमओए) पर हस्ताक्षरित किया जाएगा। इन 62 आईटीआई में टीटीएल 11 दीर्घ अवधि और 23 अल्प अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी।

Previous

उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और ओले से गिरा तापमान

Next

उत्तर प्रदेश डीजीपी मुख्यालय से 32 आईपीस अफसरों के तबादले किए गए