14/06/26

विश्व रक्तदाता दिवस: अम्बाला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 26 यूनिट रक्त संग्रहित

अभिकान्त, 14 जून अम्बाला : उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर एवं रैडक्रॉस सोसायटी सचिव विजय लक्ष्मी के मार्गदर्शन में विश्व रक्तदाता दिवस पर रैडक्रॉस भवन अम्बाला शहर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में स्टार डोनर रजिन्दर गर्ग, कृष्ण सैनी, सुरेंद्र दुबे, सतीश सेठी, सदस्य राकेश मक्कड़, डॉ किरन आंगरा व राजेश डोगरा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ नीतू सचदेवा की अगुवाई में सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी की ब्लड बैंक टीम ने 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी ने किया।

शिविर में रैडक्रॉस वालंटियर्स एवं इंटन्र्स ने डोनर्स ने भी आगे आकर स्वैच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर में एसडी कॉलेज से संजीव, उनके भाई व उनकी धर्मपत्नी सुरभि डोगरा ने रक्तदान कर मिसाल पेश करते हुए समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया। सभी रक्तदाताओं को बैच, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह के रूप में गर्मी में अधिक पानी पीने व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सिंगल यूज प्लास्टिक के त्याग का संदेश देने हेतु स्टील के गिलास भेंट किए।


इस अवसर पर सभी स्टार डोनर्स को सम्मानित किया गया। शिविर में स्टाफ से संजय खान, संजीव सैनी, कुलवीर, साहिल बाबा, जितेश, सानिया, गुरप्रीत सिंह व अमनजोत ने रक्तदान किया। शिविर में  संजय यादव, भूपेश अग्रवाल, सुनील कुमार, सोनिया दुआ, ललित जोशी, मीनू पांचाल, पवन व हितेश उपस्थित रहे।

#WorldBloodDonorDay #AmbalaRedCross #BloodDonationCamp #SaveLives2026 #VoluntaryBloodDonation #Danikkhabar

Next

दैनिक खबर: आज 14 जून , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार