दैनिक खबर: आज 30 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
सुप्रीम कोर्ट बोला- NTA को UPSC से सीखने की जरूरत:
NEET-UG पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट की एनटीए (NTA) को कड़ी फटकार, कहा- 'जवाबदेही तय होने तक नहीं रुकेंगी ऐसी घटनाएं'; यूपीएससी से सीख लेने की दी नसीहत।
CBSE 12वीं के छात्र 1 जून से री-इवैल्यूएशन करा पाएंगे:
तकनीकी दिक्कतों के चलते बोर्ड ने बढ़ाई तारीख; पोर्टल क्रैश होने और पेमेंट फेल होने की शिकायत के बाद लिया गया फैसला।
अमरनाथ यात्रा में रिकॉर्ड 80 हजार जवानों की होगी तैनाती:
तैनात होंगे 80 हजार से ज्यादा जवान: 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी यात्रा; सुरक्षा पुख्ता करने के लिए देश भर से बुलाई गईं CAPF की 700 कंपनियां।
कर्नाटक में आज शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक:
डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए मुख्यमंत्री: अगले हफ्ते नए मंत्रियों के साथ ले सकते हैं शपथ; 4 डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी चर्चा।
पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों में AAP का दबदबा:
954 वार्डों में दर्ज की शानदार जीत: कांग्रेस दूसरे और आजाद उम्मीदवार रहे तीसरे नंबर पर; 'कमबैक' का दावा करने वाला अकाली दल पिछड़ा
डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला 250 डॉलर का नोट छापने की तैयारी:
कांग्रेस से कानून बदलने की सिफारिश: जीवित व्यक्ति की फोटो न छापने के नियम में संशोधन की कोशिश; अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दी जानकारी।
नेतन्याहू का गाजा के 70% हिस्से पर कब्जे का आदेश:
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी के 70% हिस्से पर सैन्य नियंत्रण लेने का दिया आदेश: वेस्ट बैंक में कॉन्फ्रेंस के दौरान बोले- 'पहले हम 50% पर थे, अब 60% इलाके को करते हैं कंट्रोल'।
न्यूयॉर्क मेयर ममदानी ने ईरान जंग का विरोध किया:
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने ईरान युद्ध का किया कड़ा विरोध, कहा- अब खत्म होना चाहिए यह युद्ध: 'इसकी सबसे बड़ी कीमत चुका रहे हैं बेकसूर आम लोग'; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बयां किया दर्द।
नेपाल में बालेन शाह सरकार के दो महीने:
100 पॉइंट एजेंडे के 88 वादे हुए ओवरड्यू, विवादों के बाद 30 दिन के भीतर ही दो बड़े मंत्रियों की हुई छुट्टी।
मानसून पर IMD का ताजा अपडेट:
IMD का जून 2026 और दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर चिंताजनक पूर्वानुमान: अगले चार महीने सामान्य से कम बारिश और भीषण गर्मी के आसार; जून से सितंबर के बीच खूब सताएगी लू।
दिल्ली के ऐतिहासिक गलियों में दमक रहा मॉडर्न फैशन, शाहपुर जट:
एक ऐसा ऐतिहासिक गांव जहां पुरानी हवेलियां और आधुनिक डिजाइनर स्टोर्स मिलकर बिखेरते हैं फैशन का जलवा; इतिहास और आधुनिकता के अद्भुत संगम का अनोखा पर्याय।
फरीदाबाद में RRTS कॉरिडोर के लिए नगर निगम का बड़ा एक्शन:
देर रात शिव मंदिर, मस्जिद सहित कई अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: शनिवार सुबह तक जारी रही कार्रवाई; एनआईटी (NIT) क्षेत्र में 21 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद।
हरियाणा के मौसम में भारी बदलाव:
पश्चिमी विक्षोभ और कम दबाव के क्षेत्र से गिरा पारा; आज 8 जिलों में तूफान और ओलावृष्टि का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी: 90 kmph की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) स्थगित:
अब 13-14 जून के बजाय 4 और 5 जुलाई को होगा एग्जाम: नए बोर्ड चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने कार्यभार संभालते ही लिया फैसला; पूर्व चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा ने घोषित की थीं पुरानी तारीखें।
करनाल में नेशनल हाइवे-709A पर भीषण सड़क हादसा:
तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत: एक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती; टक्कर मारकर चालक गाड़ी समेत मौके से फरार।
सुप्रीम कोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत:
एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की मिली अनुमति: रेसलिंग फेडरेशन (WFI) की याचिका खारिज; जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की बेंच ने सुनाया फैसला।
कैथल में एसीबी (ACB) की बड़ी कार्रवाई:
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) का कर्मचारी 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: आरोपी संजय कुमार की हुई पहचान; ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुरविंदर सिंह की मौजूदगी में टीम ने दबोचा।
हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात:
सीएम नायब सिंह सैनी ने किया 105 करोड़ की 9 स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास: 'स्वस्थ हरियाणा समृद्ध हरियाणा' अभियान के तहत पंचकूला से वीसी के जरिए दी सौगात; अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।
अम्बाला में 'दयालु-2' योजना को लेकर जिला स्तरीय बैठक :
एडीसी विराट ने की मामलों की समीक्षा: पात्र परिवारों को समय पर लाभ देने के दिए निर्देश; अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ हुई चर्चा।
अम्बाला पुलिस ने 10 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई:
पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट में सम्मान समारोह आयोजित: डीएसपी जगबीर सिंह के नेतृत्व में दी गई विदाई; स्मृति चिन्ह और पुष्पहार भेंट कर किया सम्मानित।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
यमुनानगर से दर्दनाक खबर: हरियाणा-हिमाचल बॉर्डर पर मक्के से भरा ट्रक पलटा; 2 की मौत, बच्चों समेत कई लोगों के दबे होने की आशंका
Next