दैनिक खबर : आज 20 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो किया जारी:
लक्ष्मी भंडार योजना की राशि में 500 की वृद्धि और बेरोजगार युवाओं को 1500 मासिक भत्ता देने का बड़ा चुनावी वादा।
अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सरकार का बड़ा प्रहार:
300 और वेबसाइट्स व एप्स ब्लॉक; अब तक 8,400 प्लेटफॉर्म्स पर लगा प्रतिबंध, ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के बाद कार्रवाई में आई तेजी।
तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली दंगा आरोपी शरजील इमाम:
भाई की शादी और बीमार मां से मिलने के लिए मिली 10 दिनों की अंतरिम जमानत; 30 मार्च को करना होगा सरेंडर।
LPG संकट पर राहत की खबर:
पैनिक बुकिंग में आई भारी कमी और 55 लाख सिलेंडर हुए बुक; सुजाता शर्मा ने कहा स्टॉक पर्याप्त, पर एहतियात जरूरी, 7500 उपभोक्ता पीएनजी पर हुए शिफ्ट।
पश्चिम एशिया संघर्ष में 6 भारतीयों की मौत, एक लापता:
विदेश मंत्रालय ने अब तक 3 लाख नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी कराई; शवों को लाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी।
ईरान-इजराइल युद्ध में बड़ा घटनाक्रम:
आईआरजीसी प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की हवाई हमले में मौत; 'इजराइल के लिए सरप्राइज' वाले बयान के कुछ ही घंटों बाद मारे गए।
होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का भीषण सैन्य प्रहार:
ईरान की नौसेना और ठिकानों पर ए-10 वार्थॉग व अपाचे हेलीकॉप्टरों से भारी बमबारी; समुद्री मार्ग खोलने के लिए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' तेज।
ओमान के विदेश मंत्री का बड़ा खुलासा:
अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते के करीब थे, लेकिन इजराइली हमलों ने शांति वार्ता को दिया बड़ा झटका; अमेरिका ने खोया अपनी विदेश नीति पर नियंत्रण।
ईद-उल-फितर पर दिल्ली में हाईटेक सुरक्षा:
उत्तम नगर हत्याकांड के बाद 15,000 जवान तैनात; चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर।
पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला:
यूएपीए मामले में 7 साल जेल काटने के बाद जमशेद और परवेज ससम्मान बरी; जांच में खामियों और सबूतों के अभाव में अभियोजन फेल।
स्कूलों के स्टाफ वेतन मामले में बड़ी सफलता:
962 में से 919 शिक्षकों ने डीएसजीएमसी प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर; दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान हरमीत कालका ने दी जानकारी।
फतेहाबाद समाधान शिविरों के निपटान में बना नंबर वन:
वर्ष 2024 की कोई भी शिकायत नहीं लंबित; प्रधान सचिव राजीव रंजन ने डीसी डॉ. विवेक भारती को दी बधाई।
सिविल अस्पतालों में शुरू होंगी पीपीपी मोड पर MRI:
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दी अहम मंजूरी; नूंह और रेवाड़ी में सीटी स्कैन की भी सुविधा।
रबी सीजन की तैयारियों पर सरकार सख्त:
खाद्य मंत्री राजेश नागर घरौंडा मंडी का औचक निरीक्षण; गेहूं खरीद के लिए बारदाना और उठान के पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश।
हरियाणा जेजेपी उपाध्यक्ष को अमित भाऊ गैंग की धमकी:
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जीजा से मांगी 5 करोड़ की फिरौती; पानीपत पुलिस मामले की जांच में जुटी।
समाधान शिविरों की प्रदेश स्तरीय समीक्षा:
अंबाला में 4333 शिकायतों का हुआ सफल निपटान; प्रधान सचिव राजीव रंजन ने उपायुक्तों को लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
अंबाला शहर में 24 मार्च को लगेगी बिजली अदालत:
अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी उपभोक्ताओं की शिकायतें; बलदेव नगर कार्यालय में सुबह 11 बजे होगा आयोजन।
अंबाला में 25 मार्च को लगेगा BSNL का शिकायत दरबार:
महाप्रबंधक दूरसंचार करेंगे उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा; बिलिंग, एफटीटीएच और नए कनेक्शन संबंधी समस्याओं का होगा त्वरित समाधान।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews