22/09/26

दैनिक खबर: आज 22 सितंबर , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

सुप्रीम कोर्ट बोला-धार्मिक वजह से वंदेमातरम न गाना अपराध नहीं:

सुप्रीम कोर्ट ने वंदे मातरम से जुड़े मामले में स्पष्ट किया है कि धार्मिक कारणों से राष्ट्रगीत न गाने वाले व्यक्ति को किसी भी आपराधिक कार्रवाई का सामना नहीं करना चाहिए।


DRDO का लेजर वेपन 5km दूर तक ड्रोन गिराएगा:

डीआरडीओ ने विकसित किया 30 किलोवाट क्षमता का स्वदेशी लेजर वेपन सिस्टम, 5 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन और सर्विलांस सेंसर को तबाह करने में है पूरी तरह सक्षम; अगस्त 2025 में पूरा हुआ अंतिम ट्रायल।

तेलंगाना के अस्पताल में आग, 3 नवजात की मौत:

सरकारी अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में रात को लगी भीषण आग, तीन नवोदित बच्चों की दर्दनाक मौत और कई गंभीर बच्चों का निजी अस्पतालों में इलाज जारी।

ओडिशा में तेज बारिश, 4 जिलों में स्कूल बंद;

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की आशंका से ओडिशा के कई जिलों में स्कूल बंद, भारी बारिश का अलर्ट जारी; उत्तर प्रदेश में भी नदियां उफान पर होने से स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें।

सूरत में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका :

संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर की रात भीषण आग लगाने वाले आरोपी अकाउंटेंट विनोद पंडित सावले को सूरत क्राइम ब्रांच ने 10 हजार रुपये के बकाया वेतन को लेकर मालिकों से बदला लेने के लिए किया गिरफ्तार।

राष्ट्रपति ट्रम्प का कुछ देर में UN में भाषण:

संयुक्त राष्ट्र महासभा की जनरल डिबेट की शुरुआत आज न्यूयॉर्क में हो रही है, जिसमें 193 सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे और ब्राजील के राष्ट्रपति के भाषण के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपना संबोधन देंगे।


नॉर्थ कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट किया:

उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल ह्वासोंग-11Ma का किया सफल परीक्षण, नेता किम जोंग उन ने कहा कि यह नया हथियार देश की युद्ध तैयारियों को मजबूत करेगा और दुश्मनों के लिए लाइलाज सिरदर्द साबित होगा।

अमेरिका की कल से ईरानी एयरलाइंस बंद कराने की धमकी:

अमेरिका ने ईरान की सभी एयरलाइंस को बंद कराने की धमकी देते हुए चेतावनी दी है कि 23 सितंबर से ईरानी विमानों को ईंधन या अन्य सुविधाएं देने वाली विदेशी कंपनियों को भी अमेरिकी डॉलर सिस्टम से बाहर किया जाएगा।

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में PTI के मंत्री को किडनैप किया:

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में पीटीआई के प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान के कथित अपहरण और मलाकंद में मंत्री शकील अहमद पर फायरिंग, 27 सितंबर को होने वाले विरोध मार्च से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज।

दिल्ली एयरपोर्ट के नियमों में बदला:

IGI अड्डे पर सुरक्षा और इमिग्रेशन प्रक्रिया में बड़ी चूक सामने आने के बाद नागरिक उड्डयन और गृह मंत्रालय ने कड़े निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत अब घरेलू उड़ानों से दिल्ली पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़ने वाले यात्रियों को नोडल टीमें खुद फिजिकली एस्कार्ट कर इमिग्रेशन काउंटर तक पहुंचाएंगी।

कड़कड़डूमा अदालत का फैसला:

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे की कथित साजिश के मामले में जेल में बंद शरजील इमाम को कड़कड़डूमा अदालत ने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए चार से 10 अक्टूबर 2026 तक सात दिन की अंतरिम जमानत दी।

नबी करीम थाना पुलिस का बड़ा एक्शन:

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और मौके से आठ महिलाओं को पाबंद कर पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस अपडेट:

दिल्ली-पटना रूट पर विमानन कंपनी द्वारा सात दिनों के लिए दो प्रमुख उड़ानें रद्द करने के फैसले से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुरुक्षेत्र में धान खरीद के मुद्दे पर किसानों का प्रदर्शन जारी:

बराड़ा रोड पर शहीद उधम सिंह स्मारक के पास डटे किसान, डीसी के साथ बैठक बेनतीजा रहने के बाद आज पुलिस से भिड़ंत और कल बुलाई गई महापंचायत।

हरियाणा प्रशासनिक फेरबदल:

राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए पांच आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के किए तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए।

पंचकूला नाइट क्लब फायरिंग:

अलिफ-लैला नाइट क्लब में हुई गोलीबारी के मामले में एटीएस द्वारा सात लोगों की गिरफ्तारी, जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी अमेरिका से संचालित नेटवर्क और पाकिस्तान के ड्रोन से होने वाली नार्को-टेरर फंडिंग के लिए कर रहे थे काम।

गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर कार्रवाई:

गैंगस्टर कौशल चौधरी की नाहरपुर रूपा स्थित 150 गज जमीन पर बनी अवैध बहुमंजिला कोठी को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ढाह दिया।

अम्बाला में फसल अवशेष प्रबंधन योजना का सत्यापन:

फसल अवशेष प्रबंधन और आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से अम्बाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री असीम गोयल की उपस्थिति में कृषि उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया गया।

अम्बाला में पराली प्रबंधन पर जोर:

जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत आधुनिक कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन, पूर्व मंत्री असीम गोयल रहे मौजूद।

अम्बाला में लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक:

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अम्बाला शहर में ली मासिक बैठक, 12 में से 5 शिकायतों का हुआ मौके पर समाधान।

Previous

छठ व्रतियों को बड़ी सौगात, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने चंदपुरा में 'छठ पूजा घाट' के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Next

रोहतक: सुपवा में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (IFFH) का समापन; 'लाइसेंस' फिल्म की स्क्रीनिंग और अवार्ड समारोह का आयोजन