छठ व्रतियों को बड़ी सौगात, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने चंदपुरा में 'छठ पूजा घाट' के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

घाट निर्माण के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से जारी की थी 50 लाख रुपए की राशि, एक ही घाट पर मना सकेंगे त्यौहार

घाट में बाथरूम, शौचालय, कपड़े बदलने का स्थान एवं अन्य सुविधाएं होगी, महिलाओं व अन्य लोगों ने जताया मंत्री विज का आभार


अम्बाला, 22 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज शाम अम्बाला छावनी के गांव चंदपुरा में चंदपुरा-बब्याल टांगरी पुल के निकट “छठ पूजा घाट” के निर्माण का शिलान्यास अपने कर-कमलों से किया।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज कहा कि उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि ‘वह चाहते हैं कि आने वाली छठ पूजा का त्यौहार लोग इसी घाट पर मनाएं’। घाट निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से प्रदान की है, इसी राशि से घाट का निर्माण किया जा रहा है और यदि निर्माण कार्य के लिए और राशि की जरूरत पड़ी तो वह भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां घाट बनाकर दिया जाएगा, इसके साथ यहां बाथरूम, कपड़े बदलने का स्थान, शौचालय व अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि छठ पूर्व मनाने के लिए लोग अलग-अलग स्थानों पर त्यौहार मनाते थे, मगर अब घाट बनने पर एक ही स्थान पर छठ पूजा कार्यक्रम कर सकेंगे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि छठ पूजा हमारे देश का बहुत पवित्र त्यौहार है, यह सूर्य को भगवान मानकर मनाया जाता है और सूर्य की बहन छठी मैया की आराधना और पूजा की जाती है। यह बहुत ही पवित्र त्यौहार है और इसको मनाने के लिए घाट में स्नान करके ही इसकी पूजा की जाती है। लगभग चार दिन त्यौहार होता है। हमारे क्षेत्र में भी इस त्यौहार को मानने वाले बहुत लोग है, मगर इनके पास कहीं पर भी कोई ऐसा स्थान नहीं था कि सारे मिलकर एक ही घाट पर त्यौहार मना सके। उन्होंने लोगों की इस समस्या को देखा और छठ घाट निर्माण हेतु 50 लाख रुपए की राशि प्रदान की।


महिलाओं ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताया


कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने छठ घाट निर्माण कार्य शुरू होने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताया। उन्होंने बताया कि छठ पर्व के लिए कोई स्थाई घाट नहीं होने के कारण उन्हें पूजा के दौरान परेशानी होती थी, मगर अब स्थाई व पक्का घाट बनने से छठ पूजा बेहतर तरीके से हो सकेगी।

इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मिथांचल सभा के पदाधिकारी विपिन्न मंडल, अशोक ठाकुर, लक्ष्मी, रामबाबू, राम कुमार, संजय ठेकेदार, बजरंगी, वीरन, डीएमसी देवेंद्र नरवाल, नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा नेता रवि जाट, जसबीर सिंह जस्सी, सुदर्शन सिंह सहगल, नरेंद्र राणा, मदनलाल शर्मा, गुरविंद्र सिंह, रमन छतवाल,  आरती सहगल के अलावा नगर परिषद अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

------------------------

Previous

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज: 26 सितंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर; 28 से 30 सितंबर के बीच बारिश के आसार

Next

दैनिक खबर: आज 22 सितंबर , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार