दैनिक खबर: आज 19 सितंबर , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका को बताया अहम
केरल नौसेना अकादमी से बांग्लादेशी गिरफ्तार:
एझिमाला नौसेना अकादमी में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय नागरिक बनकर काम कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, लॉन्ड्री सेक्शन में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के रूप में था तैनात
'विकसित देशों में कार्बन उत्सर्जन भारत से 6 गुना ज्यादा':
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर कहा कि विकसित देशों का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन भारत से लगभग छह गुना अधिक है।
राजस्थान में आज से मानसून की विदाई संभव:
देशभर में मानसून का असर अब कम होने लगा है और मौसम विभाग के अनुसार आज से राजस्थान के पश्चिमी हिस्से से इसकी वापसी शुरू होने के आसार हैं, जिसके बाद यह पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश से धीरे-धीरे पीछे हटेगा।
तिरुपति लड्डू विवाद-ED ने सुकृति फूड्स प्रमोटर को गिरफ्तार किया:
प्रवर्तन निदेशालय ने मंदिर के लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी में कथित मिलावट के मामले में सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला को किया गिरफ्तार, असली के नाम पर की जा रही थी मिलावटी घी की सप्लाई
पाकिस्तान के खजाने में अचानक 3 अरब डॉलर बढ़े:
पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में एक सप्ताह में तीन अरब डॉलर से अधिक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, स्टेट बैंक का भंडार इक्कीस अरब से ज्यादा हुआ जो इतिहास का सबसे ऊंचा स्तर है
ट्रम्प ने डेनमार्क से ग्रीनलैंड को लेकर डील की:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड और डेनमार्क के साथ किया रणनीतिक समझौता, ग्रीनलैंड में बढ़ाई जाएगी अमेरिकी सेना की मौजूदगी और रूस-चीन जैसे गैर-नाटो देशों के सैन्य अड्डों पर रहेगी रोक
पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश में भी तुर्किये की ड्रोन यूनिट:
पाकिस्तान के बाद अब तुर्किये बांग्लादेश के साथ मिलकर रक्षा तकनीक का दायरा बढ़ाते हुए भारत की सीमा से मात्र 75 किलोमीटर दूर बोगुरा में लगभग पच्चीस हजार करोड़ रुपए की लागत से एक ड्रोन निर्माण फैक्ट्री लगाने जा रहा है।
रूस में संसदीय चुनाव शुरू :
रूस में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी का दबदबा रहने की उम्मीद है, जबकि यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली याब्लोको पार्टी को बाहर कर दिया गया है।
अब और हरी-भरी होगी दिल्ली:
दिल्ली सरकार ने दक्षिणी रिज की लगभग एक हजार एकड़ अतिरिक्त भूमि को आरक्षित वन घोषित करने की प्रक्रिया को दी मंजूरी, अधिसूचित रिज क्षेत्र बढ़कर हुआ तेरह हजार एकड़
खजूरी चौक के जाम से छुटकारा, 2.4 KM की सर्विस रोड को हरी झंडी;
दिल्ली सरकार का सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग खजूरी चौक पर रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए लगभग छह करोड़ सत्तर लाख रुपए की लागत से ढाई किलोमीटर लंबी सर्विस रोड का पुनर्निर्माण कराएगा।
ABVP ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के 4 में से 3 पदों पर जीत हासिल की:
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के शनिवार को आए परिणामों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चार में से तीन केंद्रीय पदों पर जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा कायम रखा, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ने कब्जा जमाया।
गाजियाबाद में ट्रैफिक ब्लॉक स्थगित;
गाजियाबाद यार्ड में उन्नयन कार्य के लिए शनिवार को निर्धारित साढ़े सात घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक फिलहाल स्थगित कर दिए जाने के कारण बदले गए मार्गों की सभी ट्रेनें अब अपने पुराने निर्धारित रूट पर ही चलेंगी।
गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे 2 युवक,एक की मौत:
गुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की उन्नीसवीं मंजिल से काम के दौरान नीचे गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद मजदूरों ने कंपनी अधिकारियों को बंधक बना लिया।
पानीपत में शेखर हत्याकांड में 2 महिलाओं समेत 3 काबू:
हरियाणा के पानीपत जिले के गांव कवि में हलवाई शेखर की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सोनीपत में सेवा संकल्प अभियान के तहत योग कार्यक्रम:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के पच्चीस साल पूरे होने पर चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयुष विभाग ने जिलेभर में आयोजित किए योग कार्यक्रम, लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित
रेवाड़ी में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 2.2 लाख:
साइबर थाना पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले बाड़मेर निवासी आरोपी मनोज उर्फ मानाराम को किया गिरफ्तार, मामले में पहले भी दो आरोपियों को पकड़ा जा चुका है
अग्निवीर महिला सेना पुलिस अभ्यर्थियों कि भर्ती :
अम्बाला छावनी के खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अट्ठाइस से उन्नतिस अक्टूबर तक अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती का दूसरा चरण आयोजित होगा, जिसमें हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ और दिल्ली की शॉर्टलिस्टेड महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी।
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता अंबाला:
सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में अंबाला की अंडर-चौदह टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें बलदेव नगर राजकीय स्कूल की पांच छात्राओं ने भी लिया था हिस्सा।
Previous
फरीदाबाद: ZIC दफ्तर में तैनात क्लर्क 45 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार; पूर्व RWA के वित्तीय रिकॉर्ड देने के बदले मांग रहा था घूस
Next