26/02/25

आज 26 फरवरी के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 26 फरवरी

आज के मुख्य समाचार

🩹 प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर स्थापित की जाएगी मॉडल बाल वाटिकाएं , इसके लिए 5 करोड़ 95 लाख की ग्रांट की जा रही जारी।

🩹 महेंद्रगढ़ के खुडाना गांव में हुई हत्या के हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर की नारेबाजी।

🩹 नारनौल के कोरियावास में अस्पताल की फीस भरने का झांसा देकर ठग लिए 90 हजार रुपए।

🩹 कनीना के कोटिया में मारपीट व रुपए छीने मामला दर्ज।

🩹 महेंद्रगढ़ में अवैध कब्जा हटाने गई डीटीपी टीम पर पत्थरबाजी, तोड़े बुलडोजर के शीशे।

🩹 महेंद्रगढ़ में सुरक्षा को लेकर लगाए गए सीसीटीवी ज्यादातर खराब पड़े हैं।

🩹 बोर्ड परिक्षाएं कल से, जिले में बनाए 52 परीक्षा केंद्र, नकल पर रहेगी कड़ी निगरानी।

🩹 नांगल चौधरी में नपा के अतिक्रमण हटाओ अभियान में सामान जब्त।

🩹 भोजावास में बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने 30 फीट घसीटा।

🩹 अवैध खनन ले जाते पकड़े 3 वाहन पर लगाया 8 लाख 50 हजार का जुर्माना।

🩹 नांगल चौधरी के गांव कमानिया में श्याम मंदिर से चांदी का मुकुट ओर छत्र चोरी।

🩹 सड़क पर कूड़ा डालने ओर अवैध होर्डिंग लगाने पर लगेगा जुर्माना, FIR दर्ज होगी।

🩹 अटेली में कार के शीशे फोड़ने पर 5 पर केस दर्ज।

महाकुंभ -महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, संगम पर आस्था का सैलाब; सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

1 महाकुंभ- दुनिया के सबसे बड़े आयोजन का आखिरी दिन, सुबह 6 बजे तक 41 लाख लोगों ने स्नान किया; प्रयागराज नो-व्हीकल जोन, 10km पहले वाहन रोके

2 महाशिवरात्रि आज- 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिव मंदिरों में भीड़, महाकाल मंदिर लगातार 44 घंटे और काशी विश्वनाथ मंदिर 69 घंटे खुला रहेगा

3 JPC की बैठक में एक देश एक चुनाव का प्रेजेंटेशन, अध्यक्ष चौधरी बोले- लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ होने से खर्च कम होगा

4 शाह बोले-2027 तक भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे, GIS में कहा- MP में लैंड-लेबर, माइंस-मिनरल्स हैं, इसलिए संभावना ज्यादा

5 कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

6 CBSE 10वीं का एग्जाम 2026 से साल में 2 बार, पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च तक, दूसरी 5 से 20 मई तक होगी

7 बागेश्वर धाम में 251 नवदंपती को आशीर्वाद देंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू बालाजी के दर्शन करेंगी; क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, उथप्पा समेत कई हस्तियां रहेंगी मौजूद

8 2025 में उपलब्ध होगी मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप'; वैष्णव बोले- पूर्वोत्तर बन रहा विकास का नया इंजन

9 मजबूत सुरक्षा प्रणाली से समृद्ध बनेगा भारत', रक्षा मंत्री ने ICG के 32 जवानों को दिए पदक

10 रक्षा मंत्री ने कहा कि तटरक्षक बल की दक्षता बढ़ाने के लिए मोदी सरकार काम कर रही है। आईसीजी को बजट में 9676.70 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया  है, जो पिछले बजट से 26.50 फीसदी ज्यादा है। यह आईसीजी को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है

11 कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच बस सर्विस विवाद, यात्री परेशान, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री बोले- हमारे लोगों को धमकाया जा रहा, बर्दाश्त नहीं करेंगे

12 तेलंगाना सुरंग हादसा: बचाव में मदद के लिए बुलाए गए भूवैज्ञानिक, चार दिन से फंसे कर्मियों से नहीं हो सका संपर्क

13 दिल्ली- शराब नीति- CAG रिपोर्ट में ₹2002 करोड़ का घाटा, 71% आपूर्ति 3 थोक विक्रेताओं के कब्जे में थी, कमीशन ढाई गुना बढ़ाया गया

14 MP में पारा बढ़ेगा, राजस्थान में 2 दिन बाद आंधी-बारिश, हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान; गुजरात-केरल-गोवा में हीटवेव का अलर्ट

=============================

प्रयागराज महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान

महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

अब तक 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान

देश भर में महाशिवरात्रि के पर्व की धूम

मंदिरों में लगा शिव भक्तों का पता

हर हर महादेव की जयघोष गूंज रहे शिवालय

नूंह - श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

मन्दिर के शिखर के कलश की भी की जाएगी स्थापना

मंत्री गौरव गौतम, मंत्री राजेश नागर होंगे शामिल

कार्यक्रम में मंत्री विपुल गोयल भी होंगे शामिल

इतिहास

2006 में आज ही के दिन परमाणु परिशोधन पर रूस और ईरान में समझौता हुआ था।

2001 में 26 फरवरी के दिन ही आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया था।

1999 में आज ही के दिन पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकाॅर्ड बनाया था।

1991 में 26 फरवरी के दिन ही सद्दाम हुसैन ने कुवैत से अपने सैनिकों को इराकी रेडियो पर वापसी की घोषणा की थी।

1975 में आज ही के दिन गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ स्थापित किया गया था।

1972 में 26 फरवरी के दिन ही वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया था।

1936 में आज ही के दिन जापान में सेना ने तख्तापलट किया था।

1863 में 26 फरवरी के दिन ही अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किए थे।

1857 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह हुआ था।

1832 में आज ही के दिन आज ही के दिन पोलैंड के संविधान को हटाया गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023

1982 में आज ही के दिन महिला टेनिस खिलाड़ी ली ना का जन्म हुआ था।

1946 में 26 फरवरी के दिन ही पत्रकार और साहित्यकार मृणाल पाण्डे का जन्म हुआ था।

1932 में आज ही के दिन अमेरिका के महान गायक जॉनी कैश का जन्म हुआ था।

1922 में 26 फरवरी के दिन ही ब्रिटिश अभिनेत्री मार्गरेट लीटन का जन्म हुआ था।

1922 में आज ही के दिन अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम बौमॉल का जन्म हुआ था।

1908 में 26 फरवरी के दिन ही बांग्ला साहित्यकार लीला मजूमदार का जन्म हुआ था।

1903 में आज ही के दिन भारत के 10वें मुख्य न्यायाधीश कैलाश नाथ वांचू का जन्म हुआ था।

2004 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शंकर राव चव्हाण का निधन हुआ था।

2001 में 26 फरवरी के दिन ही क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन हुआ।

1966 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन हुआ था।

1887 में 26 फरवरी के दिन ही भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का निधन हुआ था।

1886 में आज ही के दिन गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार नर्मद का निधन हुआ था।

Previous

अधिकारी संवेदनशील होकर करें काम, आमजन को दें राहत

Next

छावनी में विकास कार्यों के लिए मैनें अपना पूरा जीवन लगाया, अब नप में मुझे हाथ बंटाने हेतु भाजपा प्रधान स्वर्ण कौर और 32 पार्षदों की जरूरत : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज