31/05/25

विधान सभा अध्यक्ष हनुमानगढ में करेंगे शहीद हेमूकालानी की मूर्तिं का अनावरण और श्री खुशालदास विश्‍वविद्यालय भवन का लोकार्पण

एन.एस. बाछल, 31 मई, जयपुर।

विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 31 मई से 2 जून तक हनुमानगढ और बीकानेर दौरे पर रहेंगे। वासुदेव देवनानी दोनों जिलों में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

देवनानी हनुमानगढ में शनिवार को दोपहर 12:00 बजे श्री खुशालदास विश्‍वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। वासुदेव देवनानी इस विश्‍वविद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्‍मान समारोह में विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट प्रतिभाओं को सम्‍मानित करने के साथ समारोह को सम्‍बोधित करेंगे। वासुदेव देवनानी हनुमानगढ के नोहर के सिंधी बाजार में रविवार 1 जून को सांय 4:00 बजे शहीद हेमू कालानी की मूर्ति का अनावरण करने के साथ ही शहीद हेमू कालानी चौक का उद्घाटन कर आयोजित समारोह को सम्‍बोधित भी करेंगे।

विधान सभा अध्‍यक्ष सोमवार को प्रात: 11:00 बजे बीकानेर तकनीकी विश्‍वविद्यालय के तृतीय दीक्षान्‍त समारोह में दीक्षान्‍त व्‍याख्‍यान देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वासुदेव देवनानी सोमवार की रात्रि में वायुयान से जयपुर लौटेंगे।  

वासुदेव देवनानी से ए.जी.ऑडिट द्वितीय शर्मा मिले - राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शुक्रवार को  राजस्‍थान विधान सभा में ए.जी. ऑडिट द्वितीय श्री रामावतार शर्मा ने शिष्‍टाचार मुलाकात की। वासुदेव देवनानी को शर्मा ने राज्‍य के विभिन्‍न विभागों के ए.जी ऑडिट के बारे में जानकारी दी।

वासुदेव देवनानी से राजकीय विद्यालय के विद्यार्थी मिले - राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से शुक्रवार को  राजस्‍थान विधान सभा में महात्‍मा गांधी राजकीय विद्यालय विद्याधर नगर के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। वासुदेव देवनानी ने विभिन्‍न परीक्षाओं में उत्‍तीर्ण हुए बच्‍चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर शुरू हुए विधान सभा जनदर्शन के तहत स्‍कूली बच्‍चों ने राजस्‍थान विधानसभा का राजनैतिक आख्‍यान संग्रहालय, भवन और सदन देखा।

Previous

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

Next

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल से एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मसातो कांडा ने मुलाकात की