13/05/25

अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, सप्लायर समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

पंजाब, 13 मई (अभी): पंजाब के अमृतसर के अंतर्गत मजीठा इलाके में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों में गांव भंगाली कलां, मरडी कलां और जयंतीपुर के लोग शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हुई है और जहरीली शराब बेचने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनके परिवार के सदस्य शराब पीने के बाद उल्टियां करने लगे। आनन-फानन में उन्हें अस्तपाल ले जाया गया, जिस बीच उनकी मौत हो गई। पीड़ितों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से नकली शराब का धंधा चल रहा था, लेकिन प्रशासन ने कभी सख्ती नहीं की।

मेन सप्लायर सहित पांच गिरफ्तार

अमृतसर में ग्रामीण क्षेत्र के एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि धारा 105 BNS और 61A एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में प्रभजीत का भाई कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, साहिब सिंह उर्फ सराय, गुरजंट सिंह और निंदर कौर शामिल हैं। पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Previous

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन ने 140 करोड़ देशवासियों का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Next

Box Office: अजय देवगन की 'रेड 2' ने सोमवार को मचाया धमाल