13/05/25

Box Office: अजय देवगन की 'रेड 2' ने सोमवार को मचाया धमाल

चंडीगढ़, 13 मई (अभी): अजय देवगन और वाणी कपूर की हालिया फ्रेंचाइजी रिलीज फिल्म 'रेड 2' ने 12वें दिन भी सोमवार को शानदार कमाई कर डाली है। अमूमन इतने दिनों बाद इस साल रिलीज हुई कई फिल्में लगभग अपने अंत के करीब पहुंच जाती है, लेकिन 'रेड 2' ने अभी भी मजबूती से कमान थाम रखी है। 12वें दिन भी इस फिल्म पर जमकर नोट बरसे। आइए जानें कितना हुआ है कलेक्शन।


इसी महीने 1 मई 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'रेड 2' इस साल की शानदार परफॉर्म करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। करीब 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई अब देसी बॉक्स ऑफिस पर इस आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं विदेशों में भी 'रेड 2' की कमाई अच्छी हो रही है।

'रेड 2' ने दूसरे सोमवार को भी पकड़ रखी मजबूत

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'रेड 2' ने दूसरे सोमवार को अपनी पकड़ मजबूत रखी और इसने करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 125.75 करोड़ के आंकड़े को टच कर लिया है।

'रेड 2' की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी

वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ों की बात की जाए तो 'रेड 2'ने जहां 11 दिनों में 162.75 करोड़ की कमाई दुनिया भर में कर डाली, वहीं सोमवार तक ये कलेक्शन करीब 169 करोड़ के करीब जा चुकी है। वहीं विदेशों में इसकी कमाई करीब 20 करोड़ के पास पहुंच चुकी है। 11 दिनों में इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 143.75 करोड़ हो चुका है।

रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला,अमित सियाल जैसे कलाकार

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन और वाणी कपूर के अलावा रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला,अमित सियाल,यशपाल शर्मा,सुप्रिया पाठ और बृजेंद्र काला जैसे कई शानदार कलाकार हैं। ये फ्रेंचाइजी फिल्म 7 साल पहले 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'रेड' का दूसरा पार्ट है जिसकी कहानी लोगों को पसंद आ रही है।

Previous

अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, सप्लायर समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Next

राज्य सरकार सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं अवसंरचनात्मक विकास के लिए प्रतिबद्ध- संसदीय कार्य मंत्री