सीएचसी शहजादपुर के अन्तर्गत बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल की गोली: एएसएमओ डॉ. विनोद कुमार
अम्बाला, 11 फरवरी (अभी): राष्ट्रीय कृमि दिवस ब्लाक शहजादपुर में मनाया गया। यह कार्यक्रम हर साल 11 फरवरी को ही मनाया जाता है। इस दिन पेट में होने वाले कीडो को मारने वाली दवाई एलबेंडाजोल खिलाई जाती है। इस दिन स्कुलों, आंगनवाडी केन्द्र, ईट भ_े, पोल्ट्रीफॉर्म, बस स्टैण्ड आदि हाई रिसक एरिया में घर-घर जाकर दवाई खिलाई जाती है। यह दवाई 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को तथा 20-25 वर्ष की आयु वालों को भी यह गोली खिलाई जाती है जो बच्चा आदि इस दिन रह जाता है तो उसे 18 फरवरी को (मोप-अप) यह गोली खिलाई जाएगी। पेट में कीड़े होने से खून की कमी, भुख कम लगना, चिचिड़ापन रहना, कमजोरी महसुस करना आदि जैसी समस्या आती है इस बारे में जानकारी देते हुए एएसएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों तथा 20 से 25 वर्ष तक के युवाओं को एलबेंडाजोल की गोली खिलाने का ब्लॉक शहजादपुर का टारगेट 50295 हैं। जिसमें सीएससी शहजादपुर 10666, पीएचसी कुराली 4980, पीएचसी भुरेवाला 6225, पीएचसी धनाना 9876, सीएचसी अम्बली 21365, पीचसी पतरेहड़ी 8630 को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाई। यह कार्यक्रम ब्लॉक सीएचसी शहजादपुर में एएसएमओ डा. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।