राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में संत शिरोमणी गुरू रविदास जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में हुआ निंबध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

अम्बाला, 11 फरवरी (अभी) :- राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में संत शिरोमणी गुरू रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य पर हिंदी विभाग एवं पंजाबी विभाग के  संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्या डॉ खुशीला के निर्देशन में कार्यकारी प्राचार्य डॉ दविंदर ढींगरा के नेतृत्व में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बड़े उत्साह से भाग लिया।
विद्यार्थियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए  निबंधों में अपने विचार व्यक्त किए डॉ दविंदर डिंगरा ने कहा कि आज के दौर में समाज को संत रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है  उनकी शिक्षाओ को ग्रहण कर के ही समाज में सुधार लाया जा सकता है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी एवं रितु द्वितीय स्थान रजनीश एवं शिवानी तृतीय स्थान राहुल कुमार एवं प्राची ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विभाग की अध्यक्षा डॉ आशा रानी एव पंजाबी विभाग के अध्यक्ष डॉ दविंदर सिंह ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ नीलू रानी, डॉ राहुल कुमार ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर मोहम्मद अली  ने संत रविदास जी के जीवन व उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को उनकी शिक्षाओं का उपदेश दिया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतरने की प्रेरणा दी ।  

Previous
Previous

सीएचसी शहजादपुर के अन्तर्गत बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल की गोली: एएसएमओ डॉ. विनोद कुमार

Next
Next

हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के लिए 14-15 फरवरी को होगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम