अम्बाला पुलिस ने आईपीएस सृष्टि गुप्ता को सम्मान पार्टी देकर दी विदाई।
अम्बाला, 11 फरवरी (अभी): आईपीएस सृष्टि गुप्ता ने जिला अम्बाला के सहायक पुलिस अधीक्षक का कार्यभार छोड़ दिया है। अब आईपीएस सृष्टि गुप्ता ने पदोन्नति उपरान्त यमुनानगर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कार्यभार सभ्ंााला लिया है। आज दिनांक 11 फरवरी 2025 को अम्बाला पुलिस ने आफिसर्स इन्सटीट्यूट अम्बाला शहर में सम्मान पार्टी देकर उन्हें विदाई दी। आईपीएस सृष्टि गुप्ता ने जिला अम्बाला के सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर रहते हुए जिला अम्बाला में अपनी नियुक्ति के दौरान अपना कार्य निष्ठा व पूरी ईमानदारी से किया। उन्होंने जिला अम्बाला को भ्रष्टाचार,नशा मुक्त एवम अपराध मुक्त बनाने के लिए अच्छे कार्य किये । पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया आईपीएस के नेतृत्व में उन्होनें महिलाओं की सुरक्षा हेतू कई ठोस कदम उठाए जिससे कि महिलाओं को पूरा मान सम्मान मिल सके। आईपीएस सृष्टि गुप्ता ने जिला अम्बाला के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को हमेशा उनके अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया आईपीएस ने सृष्टि गुप्ता के एक वर्ष के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा की उन्होने जिला अम्बाला को नशा-मुक्त बनाने व नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाकर जिला अम्बाला को नशा-मुक्त बनाने का भरसक प्रयास किया एवम अनेकों जागरूक कार्यक्रमों व खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे से दूर रहने बारे तथा साइबर धोखाधडी बारे युवावर्ग व आमजन को प्रेरित कर जिला अम्बाला को खुशहाल बनाने का पूरा प्रयास किया ।
आज अम्बाला पुलिस ने उनके सम्मान में आफिसर्स इन्सटीट्यूट अम्बाला शहर मे सम्मान पार्टी करके भावभीनी विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। अम्बाला पुलिस उनके कार्यकाल के दौरान किये गये सराहनीय कार्यो को हमेशा याद रखेगी।