थाना अम्बाला सदर में दर्ज मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

आरएस अनेजा, 17 फरवरी अम्बाला

अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला सदर में दर्ज मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में 16 फरवरी 2025 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी गुरदीपक सिंह उर्फ दीपी व चरणजीत सिंह निवासी मोहड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया।    
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता अभिषेक निवासी नूरपुर ने अम्बाला सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 12 फरवरी को युवराज पैलेस दुराला के पास आरोपी गुरदीपक सिंह उर्फ दीपी, चरणजीत सिंह तथा अन्य ने उसे व उसके दोस्त को रोककर उससे मारपीट करने, चाकू से वार करके जानलेवा हमला करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

थाना महेशनगर क्षेत्र से अवैध शराब की तस्करी के मामले में 09 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी काबू

अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए विशेष अभियान के दौरान 16 फरवरी  को थाना महेशनगर क्षेत्र न्यू पटेल नगर अम्बाला छावनी के पास से अवैध शराब की तस्करी के मामले में पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश निवासी दीना की मण्डी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को 09 बोतल अवैध शराब सहित काबू कर थाना महेशनगर में मामला दर्ज किया गया।

Previous
Previous

जिला स्तरीय  यूथ रैडक्रॉस ट्रैनिंग शिविर का आयोजन एमडीएसएस कॉलेज अंबाला शहर मे किया गया

Next
Next

अम्बाला: जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने प्रार्थियों की समस्याओं को सुना