जिला स्तरीय यूथ रैडक्रॉस ट्रैनिंग शिविर का आयोजन एमडीएसएस कॉलेज अंबाला शहर मे किया गया
अम्बाला, 17 फरवरी (अभी) : जिला स्तरीय यूथ रैडक्रॉस ट्रैनिंग शिविर का आयोजन एम डीएसएस कॉलेज अंबाला शहर मे किया गया। इस कार्यक्रम में सचिव जिला रैडक्रॉस सोसाइटी विजयलक्ष्मी ने शिरकत कर प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर सचिव ने शिविर में युवाओं को रैडक्रॉस की गतिविधियों बारे जानकारी देकर रैडक्रॉस के साथ जोड़ा जाता है। शिविर में विभिन्न विभागों से वक्ता प्राकृतिक आपदा, सडक़ सुरक्षा यातायात नियम, मानसिक स्वास्थ्य, समाजिक सुरक्षा पर विशेष जानकारी दी जाती है। डॉक्टर खुशीला प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गल्र्स अंबाला शहर ने सभी कॉलेज से आए काउंसलर और विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रत्येक कॉलेज में यूथ रैडक्रॉस इकाई की अलग पहचान होती है सभी युवा कॉलेज के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़ चढक़र भाग लेते हैं।
कैम्प के डायरेक्टर मनोज सैनी कार्यक्रम अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम के सफलता में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवा देश की तरक्की का आधार है। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र राय ने कहा कि सकारात्मक विचार मनुष्य को हर कठिनाई से निकलने का रास्ता दिखाते हैं। आज नागरिक सुरक्षा विभाग से संजीव कुमार प्लाटून कमांडर में विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा से पहले वह बाद में घरों में प्रयोग कर अपनी वह दूसरों की जान बचाने के तकनीक प्रेक्टिकल कर सिखाया। आग की दुर्घटना के समय अग्निशमन यंत्र का प्रयोग सिखाया। प्रिंसिपल कर्मजीत कौर ने रैडक्रॉस का धन्यवाद किया कि उन्होंने एमडीएस कॉलेज को जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए यह स्थान चुना।
कैंप कोऑर्डिनेटर डॉ सीमा सिंघल ने रैडक्रॉस के तीन सिद्धांत हेल्थ सर्विस और फ्रै डशिप को आत्मसात करने और समाज में सेवा की भावना को मजबूत बनाने के लिए वॉलिंटियर्स को प्रोत्साहित किया। मंच का संचालन आईआरसी काउंसलर डॉ. जसप्रीत ने किया।