अम्बाला: जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने प्रार्थियों की समस्याओं को सुना
अम्बाला, 17 फरवरी (अभी) : जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को नगराधीश अभिषेक गर्ग ने प्रार्थियों की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को शिकायत मार्क करते हुए उनका निवारण करने बारे निर्देश दिए। समाधान शिविर में 3 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से सभी शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया गया । इन शिकायतों में परिवार पहचान पत्र में त्रृटि से सम्बधिंत समस्या थी।
नगराधीश अभिषेक गर्ग ने इस मौके पर बताया कि समाधान शिविर लगाने का उदेश्य हर प्रार्थी की समस्या का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में आकर अपनी समस्या को रख सकता है।
इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, नगर निगम से शेरसिंह, समाज कल्याण विभाग से अवतार के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।