पुलिस ने पकड़े दो कबूतरबाज, पुलिस रिमांड पर
आरएस अनेजा, 17 फरवरी अम्बाला
विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना साहा में दर्ज कबूतरबाजी के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रीत पाल सिहँ उर्फ बिल्लु निवासी जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर उसे दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
शिकायतकर्ता कुलदीप निवासी गांव सरदेहड़ी ने बीते वर्ष 22 मई को थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी प्रीत पाल सिंह उर्फ बिल्लु व अन्य ने विदेश भेजने के मामले में उससे एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी करने का आपराधिक कार्य किया है।