केन्द्रीय कारागार अम्बाला में मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर वर्कशॉप एवं प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन
अम्बाला, 17 फरवरी (अभी) : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीन की अध्यक्षता में केन्द्रीय कारागार अम्बाला में मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर वर्कशॉप एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रोट्ररी क्लब अम्बाला से बीके शर्मा, भास्कर शर्मा व अन्य सदस्यगण मौजूद रहें।
इस मौके पर रोट्ररी क्लब से रोटरेक्ट ने कहा कि महिला बन्दियों को स्वच्छता बारे जागरूक करते हुए कहा कि हर महिला मासिक धर्म में स्वच्छता का पालन करें और अन्य महिलाओं को भी उसके प्रति जागरूक करें। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए सेनेटरी पैड, टेम्पोन या मेंस्ट्रुअल कप का सही इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन का एक सामान्य और स्वभाविक हिस्सा है। हर महीने महिला शरीर में होने वाली इस प्रक्रिया के दौरान स्वच्छता बनाए रखना जरूरी हैं। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता को नजर अंदाज करने से न केवल शारीरिक परेशानियां बढ़ सकती है बल्कि कई गम्भीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए यह जरुरी है की महिलाएं व अन्य इस विषय बारे जागरूक रहें और स्वच्छता का ध्यान रखें।