राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज साहा में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस कैंप का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम प्रवीण कुमार ने किया
अम्बाला, 17 फरवरी (अभी): राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज साहा में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस कैंप का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम प्रवीण कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर वर्गों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है, कानूनी सहायता से यह सुनिश्चित होता है कि हर नागरिक को न्याय और निष्पक्ष सुनवाई तक समाजन पहुंच मिले कानूनी जागरूकता के लिए किए जाने वाले प्रयासों का महत्व इस वजह से है कि इससे समाज के कमजोर वर्गों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी मिलती है और वे न्याय पाने के लिए सक्षम होते है। कानूनी जागरूकता शिविरों के जरिए लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी मिलती हैं।
सीजेएम ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कानूनी सहायता के जरिए समाज के कमजोर वर्गो को बिना पैसे या बहुत कम पैसे में कानूनी सेवाएं मिलती हैं कानूनी सहायता से लोगों के अधिकारों और हितों की रक्षा होती हैं। कानूनी सहायता से यह सुनिश्चित होता है कि हर नागरिक को न्याय और निष्पक्ष सुनवाई तक समान पहुंच मिले उन्होंने ने सभी विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा कि उन्हें शुरू से अपना लक्ष्य बनाना चाहिए कि वे भविष्य में क्या करना चाहते है व क्या बनना चाहते है और उसके लिए परिश्रम पढाई के साथ-साथ ही करते रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंन विद्यार्थियों से बातचीत की व उनके विचार सुने। उन्होंने लड़कियों को हालसा द्वारा चलाई गई, स्वस्थ्य सखी कैंपेन के विषय में भी जागरूक किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रिसिंपल के साथ-साथ स्टॉफगण व विद्यार्थीगण उपस्थित रहें।