समाधान शिविर में प्रार्थी की समस्या के निदान के लिए सम्बधिंत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं: नगराधीश अभिषेक गर्ग

अम्बाला, 20 फरवरी (अभी): नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि समाधान शिविर को लगाएं जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रार्थी की समस्या को यहां पर विस्तार पूर्वक सुनते हुए उसके निदान की दिशा में सम्बधिंत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा सकें। समाधान शिविर के दौरान सम्बधिंत विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे उपस्थित रहते है और सम्बधित विभाग को मौके पर ही शिकायत मार्क करके उसका समाधान करने के दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। नगराधीश अभिषेक गर्ग वीरवार को जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में प्रार्थियों की समस्याओं को सुन रहें थे। इस दौरान समाधान शिविर में 4 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया तथा एक शेष शिकायत को सम्बधिंत विभाग के अधिकारी को मार्क कर जल्द से जल्द निवारण करने निर्देश दिए।
नगराधीश ने कहा कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें लोगों द्वारा दी गई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह समाधान शिविर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में आकर अपनी समस्या को रख सकता है। इस मौके पर डीएसपी सुरेश कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, निरीक्षक राकेश मणी के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Previous
Previous

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी में मतगणना केन्द्र व स्ट्रॉंग रूम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Next
Next

अंबाला: उपायुक्त कार्यालय के परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया