अंबाला: उपायुक्त कार्यालय के परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया

अम्बाला, 20 फरवरी (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग से आई टीम ने डीसी ऑफिस के कर्मचारियों के साथ-साथ यहां पर स्थित अन्य विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें जांच उपरान्त दवाईयां भी निशुल्क वितरित की।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने स्वयं जांच शिविर का अवलोकन करते हुए यहां पर स्वास्थ्य से सम्बधिंत जो टेस्ट जैसे बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन, कैलेस्ट्रोल तथा मोबाईल युनिट से सम्बधिंत व्यवस्था देखी। उन्होंने इस मौके पर बताया कि इस शिविर से कर्मचारियों व अधिकारियों को लाभ होगा। इस दौड़ भरी जिन्दगी में मनुष्य कई बार तनाव ग्रसित हो जाता है या वह किसी अन्य बीमारी से ग्रसित हो जाता हैं, इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसी कड़ी में आज यहां पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच शिविर व मोबाईल युनिट के माध्यम से कर्मचारियों व अन्य स्टॉफ के स्वास्थ्य की जांच की गई हैं। इस जांच शिविर में बीपी, शुगर, खून के टेस्ट के साथ-साथ मोबाईल युनिट के माध्यम से एक्स-रे भी  किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी बीमारी से हम ग्रसित है तो उसका समय रहते पता चल जाए, तो इसका ईलाज करवाकर जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकते हैं।
उपायुक्त परिसर में लगे शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. ब्रह्मजीत ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते हुए बीपी चैक करवाया। उन्होंने भी कहा कि इस शिविर से निस्देह कर्मचारियों को लाभ होगा। हमें अपने स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच अवश्य करवानी चाहिए।
इस मौके पर सिविल सर्जन कार्यालय से आए जिला नोडल अधिकारी डॉ. मंयक ने बताया कि उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार यहां पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त का यह कहना है यदि हम स्वस्थ होगें तो हम अपने कार्य को और बेहतर तरीके से करेंगें। इसीलिए इस शिविर के माध्यम से कर्मचारियों व अन्य स्टॉफ के स्वास्थ्य की जांच की गई हैं। कर्मचारियों व अन्य स्टॉफगण ने भी उपायुक्त के इस कार्य की सराहना करते हुए बताया कि इस शिविर से उन्हें काफी लाभ मिला हैं। जांच शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग से आए डॉ. विकास ने भी कर्मचारियों व अन्य को स्वास्थ्य से सम्बधिंत महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। इस मौके पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. विकास ठाकुर, डॉ. दीप, एलटी सिमरनजीत सिंह, रवि कुमार, अमनप्रीत कौर, अंजु रानी के साथ-साथ एक्स-रे टेक्निीशियन समीर के साथ-साथ उपायुक्त कार्यालय के स्टॉफ व अन्य सम्बधिंत मौजूद रहें।

Previous
Previous

समाधान शिविर में प्रार्थी की समस्या के निदान के लिए सम्बधिंत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं: नगराधीश अभिषेक गर्ग

Next
Next

अम्बाला पुलिस ने चलाया नशा मुक्त अभियान