उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी में मतगणना केन्द्र व स्ट्रॉंग रूम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अम्बाला, 20 फरवरी (अभी): नगर परिषद् अम्बाला छावनी के चुनाव के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी में बनाए जाने वाले मतगणना केन्द्र व स्ट्रॉंग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अम्बाला छावनी विनीत कुमार, नायब तहसीलदार सुनील के साथ-साथ अन्य सम्बध्ंिात मौजूद रहें।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने नगर परिषद् अम्बाला छावनी के चुनाव के दृष्टिगत यहां पर बनाए जाने वाले मतगणना केन्द्र के साथ-साथ स्ट्रॉग रूम के दृष्टिगत जो व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी है उस बारे जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर जो व्यवस्था होगी उसकी भी जानकारी ली। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अम्बाला छावनी विनीत कुमार ने उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि नगर परिषद् अम्बाला छावनी के चुनाव के दृष्टिगत यहीं पर स्ट्रॉग रूम स्थापित होगा और यहीं पर मतगणना होगी। डीसी ने तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेने उपरान्त सम्बधिंत को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग की जो हिदायतें है उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्य होने सुनिश्चित होने चाहिए। उन्होंने इस मौके पर यह भी बताया कि चुनाव से जुड़े सभी कार्यो बारे सम्बधिंत कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि उन्हें चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह राणा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार के साथ-साथ अन्य सम्बधिंत मौजूद रहें।

Previous
Previous

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अम्बाला छावनी स्थित फुटबाल स्टेडियम का किया निरीक्षण

Next
Next

समाधान शिविर में प्रार्थी की समस्या के निदान के लिए सम्बधिंत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं: नगराधीश अभिषेक गर्ग