उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अम्बाला छावनी स्थित फुटबाल स्टेडियम का किया निरीक्षण
अम्बाला, 20 फरवरी (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वीरवार को अम्बाला छावनी स्थित फुटबाल स्टेडियम, जिला खेल अधिकारी कार्यालय के साथ-साथ, खेल छात्रावास, ऑल वैदर स्वींमिग पूल, जिम्रास्टिक हॉल व बॉक्ंिसग हॉल का निरीक्षण करते हुए यहां पर खिलाडिय़ों को जो सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं, उसकी जानकारी हासिल की। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अम्बाला छावनी विनीत कुमार मौजूद रहें।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सबसे पहले फुटबॉल स्टेडियम के सामने स्थित खेल छात्रावास का जायजा लेते हुए यहां पर खिलाडिय़ों को ठहरने के लिए कितने कमरों की व्यवस्था है, साथ ही साथ अन्य क्या सुविधाएं उपलब्ध है उस बारे जानकारी हासिल की। इसके उपरान्त उन्होंने जिम्रास्टिक हॉल का निरीक्षण करते हुए यहां पर कितने खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए आते है, उनका टाईम टेबल क्या है तथा यहां पर कितने कोच उपलब्ध है उसकी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने फुटबॉल स्टेडियम का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ऑलवैदर स्वीमिंग पूल व बॉक्सिंग हॉल का भी जायजा लिया। उन्होंने ऑलवैदर स्वीमिंग पूल के पानी के तापमान को भी चैक किया और मौके पर उपस्थित कोच से यहां पर कितने खिलाड़ी स्वींमिंग के लिए आते है तथा यहां पर कितना स्टॉफ तैनात है उसकी भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बॉक्सिंग हॉल का भी निरीक्षण किया और यहां पर निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होनें निरीक्षण के दौरान एसडीएम को भी कहा कि वे भी समय-समय पर यहां का निरीक्षण करें ताकि खिलाडिय़ों के लिए जो व्यवस्थाएं उपलब्ध है और उसमें कोई कमी नजर आती है तो उसे दूर करवाएं।
इस मौके पर नायब तहसीलदार सुनिल कुमार, कोच राम के साथ-साथ खेल विभाग से सम्बध्ंिात अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।