अम्बाला जिले में निकाय चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन
अम्बाला, 20 फरवरी (अभी): जिले में निकाय चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर वीरवार को मुरलीधर डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अम्बाला शहर मे प्रीजाईडिंग ऑफिसर, सहायक प्रीजाईडिंग ऑफिसर व पोलिंग ऑफिसर के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर श्रीराम गुप्ता व अन्य ट्रैंनरों द्वारा चुनाव से जुड़े कार्यो बारे व आयोग की हिदायतों की अनुपालना के तहत तमाम कार्यो की जानकारी उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दी गई। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम मशीन से सम्बधिंत प्रक्रिया के बारे में भी तमाम जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि 2 मार्च को जिले में निकाय चुनाव होने हैं। चुनाव डयूटी से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाने का मुख्य मकसद यहीं है कि कर्मचारियों को चुनाव से सम्बधिंत कार्यो बारे तमाम जानकारी हो ताकि उन्हें चुनाव डयूटी के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों को पहले से ही निर्देश है कि चुनाव आयोग की हिदायतों की अनुपालना करते हुए सभी कार्यो को समय रहते करवाना हैं। इस मौके पर मास्टर ट्रैंनर श्रीराम गुप्ता व अन्य ट्रेनरों ने बैच अनुसार प्रीजाईडिंग ऑफिसर, सहायक प्रीजाईडिंग ऑफिसर व पोलिंग ऑफिसर को प्रशिक्षण देते हुए तमाम कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने मतदान वाले दिन मतदान से पहले होने वाली मॉकपोल बारे भी आवश्यक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों के चुनाव डयूटी से जुड़े जो प्रश्न थे उनका भी उन्होंने उत्तर देते हुए जो भी उनकी क्यूरी थी उसे दूर करने का काम किया।