हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के लिए 14-15 फरवरी को होगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम

चंडीगढ़, 11 फरवरी (अभी)– हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण के मागर्दशन में हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के लिए 14-15 फरवरी को दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि व अनेक राज्यों के विधान सभा अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

इस संबंध में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और सभी प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विधायकों का प्रशिक्षण विधान सभा के सदन में होगा, इसके लिए सदन समेत पूरे परिसर में विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान लोक सभा की ओर से संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम विधायकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देगी।

उल्लेखनीय है कि 15वीं विधान सभा के गठन के बाद लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला पहली बार हरियाणा विधानसभा आ रहे हैं। उनके स्वागत हेतु सभी पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि के गार्ड ऑफ ऑर्नर के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। हरियाणा के विधायकों के लिए यह गर्व की बात है कि लोक सभा अध्यक्ष के सानिध्य में यह कार्यक्रम करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Previous
Previous

राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में संत शिरोमणी गुरू रविदास जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में हुआ निंबध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Next
Next

दुनिया के बेहतरीन वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर व जंगल सफारी की सेवाओं व सुविधाओं का श्रेष्ट मिश्रण होगी गुरुग्राम की जंगल सफारी-  पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह