अम्बाला पुलिस ने चलाया नशा मुक्त अभियान

आरएस अनेजा, 20 फरवरी नई दिल्ली
अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है और इसके साथ-साथ जिला अम्बाला में नशे की रोकथाम, नशे से दूर रहने, नशे के दुष्परिणामों बारे आम नागरिको विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान की भी शुरूआत की गई है। इससे कि नागरिक विशेषकर युवा नशे से दूर रहकर अच्छे कार्यो में लगकर देश की उन्नति में भागीदार बनें।

अम्बाला पुलिस द्वारा नशामुक्त अभियान बकेट चैलेंज व लोटा नमक चलाया जा रहा है जिसमें युवावर्ग बाल्टी में भरे गन्दे पानी को फैंकते है और लोटा में नमक डालकर नशा ना करने की शपथ लेते है दोनों ही कार्य यह दर्शातेे है कि हम नशे का जड़ से खातमा करके समाज व देश को नशामुक्त बनाए। इसी कड़ी में आज 20 फरवरी 2025 को प्रबन्धक थाना अम्बाला छावनी अजैब सिंह ने फारूखा खालसा स्कूल में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया और थाना साहा प्रभारी जितेन्द्र ढिल्लों ने आमजन को प्राचीन परम्परा अनुसार लोटा में नमक डालकर नशे से दूर रहने बारे शपथ दिलाई व अपने आसपास के लोगों को भी इस नशामुक्त अभियान से जोड़ने बारे प्रेरित किया।

Previous
Previous

अंबाला: उपायुक्त कार्यालय के परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया

Next
Next

रक्षा मंत्रालय भारतीय तटरक्षक के लिए 149 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो की खरीद करेगा