मुलाना में गोली चलाने का आरोपी दो दिन पुलिस रिमांड पर

आरएस अनेजा, 17 फरवरी अम्बाला

अम्बाला के थाना मुलाना क्षेत्र से जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में 16 फरवरी 2025 को पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी कुलदीप सिहँ निवासी गाँव बिन्जलपुर थाना मुलाना जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया।    
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री हरदम सिहँ निवासी नजदीक भगत सिहँ चैक मुलाना जिला अम्बाला ने 16 फरवरी 2025 को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16 फरवरी 2025 को गाँव मुलाना एमएमयू रोड शिवालिक कम्पलैक्स के पास आरोपी कुलदीप सिहँ व अन्य ने प्लाट के विवाद को लेकर जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चलाने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।  

Previous
Previous

अम्बाला शहर कांग्रेस पार्टी की मेयर पद से प्रत्याशी अमीषा चावला ने एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

Next
Next

अम्बाला पुलिस की पाठशाला द्वारा विद्यार्थियों व शिक्षकों को किया जा रहा जागरूक