अम्बाला शहर कांग्रेस पार्टी की मेयर पद से प्रत्याशी अमीषा चावला ने एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

अम्बाला, 17 फरवरी (अभी) : नगर निगम चुनाव के तहत आज सोमवार को नामांकन भरने की प्रक्रिया के तहत अन्तिम दिन मेयर पद के उप चुनाव के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से अमीषा चावला  ने एआरओ एवं तहसीलदार के समक्ष एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। शपथ पत्र के मुताबिक अमीषा चावला ने दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हुई हैं तथा उन्होंने अपना स्थाई पता मकान नम्बर 96, सैक्टर-1, अम्बाला शहर दर्शाया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि 17 फरवरी नामांकन भरने का अन्तिम दिन था और अब तक कुल दो उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सम्बधिंत उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से  3 बजे तक नामांकन वापिस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएगें, 19 फरवरी को ही चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों, मतदान केन्द्रों की सूचि चस्पा कर दी जाएगी। 02 मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को मतगणना का कार्य किया जाएगा और मतगणना के उपरान्त परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Previous
Previous

अम्बाला: जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने प्रार्थियों की समस्याओं को सुना

Next
Next

मुलाना में गोली चलाने का आरोपी दो दिन पुलिस रिमांड पर