अम्बाला पुलिस की पाठशाला द्वारा विद्यार्थियों व शिक्षकों को किया जा रहा जागरूक

आरएस अनेजा, 17 फरवरी अम्बाला

अम्बाला पुलिस द्वारा हरियाणा उदय सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के दौरान दुर्गा शक्ति टीम नारायणगढ़ ने कालाआम्ब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व माडॅल संस्कृति स्कूल थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में पुलिस की पाठशाला के माध्यम से छात्र/छात्राओं/शिक्षकों को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव व यातायात के नियमों की पालना बारे जागरूक किया।

इस कार्यक्रम में दुर्गाशक्ति टीम नारायणगढ़ अम्बाला ने महिला सुरक्षा/साईबर अपराध बारे जानकारी दी। डायल 112 एप्प बारे छात्र/छात्राओं/शिक्षकों को विस्तृत जानकारी देकर शिक्षकों को मौका पर ही डायल 112 एप्प डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया गया। हरियाणा उदय कार्यक्रम ‘‘पुलिस की पाठशाला’’ के माध्यम से महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचने, अपने व दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह ‘‘हरियाणा उदय कार्यक्रम पुलिस की पाठशाला’’ के माध्यम से छात्राओं/शिक्षकों/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डायल 112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डायल 112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध व यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साईबर अपराधों की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।

Previous
Previous

मुलाना में गोली चलाने का आरोपी दो दिन पुलिस रिमांड पर

Next
Next

अम्बाला पुलिस ने बाईं लेन में नहीं चलने वाले 28 भारी वाहनों के चालान किए