इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी संजीव सोनी को अम्बाला छावनी में बनाया गया था संयोजक
अम्बाला/चंडीगढ़, 16 फरवरी।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज नगर परिषद अम्बाला सदर चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव सोनी (बब्बू सोनी) को संयोजक नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि संजीव सोनी को बीते वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में भी अम्बाला छावनी से चुनाव समिति का संयोजक नियुक्त किया गया था। विधानसभा चुनाव में संजीव सोनी के बेहतर कार्य को देखते हुए संजीव सोनी को अब पुन: संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई है। संजीव सोनी भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता है जोकि भाजपा में विभिन्न पदों पर रहते हुए बेहतर कार्य कर रहे हैं।
वहीं, संयोजक संजीव सोनी ने अपनी इस नियुक्ति के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज का आभार जताते हुए कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अम्बाला छावनी से जीत दर्ज की थी, उसी प्रकार नगर परिषद चुनावों में अम्बाला छावनी से प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।
------------------------------
नगर परिषद अम्बाला सदर चुनावों के लिए भाजपा नेता संजीव सोनी संयोजक नियुक्त : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
Previous
Previous
भारत की राष्ट्रपति ने नए प्रारूप में गार्ड परिवर्तित समारोह देखा
Next
Next