भारत की राष्ट्रपति ने नए प्रारूप में गार्ड परिवर्तित समारोह देखा

आरएस अनेजा, 16 फरवरी नई दिल्ली

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सुबह (16 फरवरी, 2025) राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में नए प्रारूप में चेंज ऑफ गार्ड समारोह के उद्घाटन समारोह को देखा।

यह समारोह अगले शनिवार यानी 22 फरवरी, 2025 से बड़ी संख्या में आगंतुकों के लिए खुला रहेगा, जिसमें लोग राष्ट्रपति भवन की पृष्ठभूमि में एक गतिशील दृश्य और संगीत प्रदर्शन देख सकेंगे। राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल की टुकड़ियों और घोड़ों द्वारा सैन्य अभ्यास, और सेरेमोनियल गार्ड बटालियन की टुकड़ियां, साथ ही सेरेमोनियल मिलिट्री ब्रास बैंड, एक बड़े क्षेत्र में फैले हुए, नए प्रारूप का हिस्सा होंगे।

Previous
Previous

ब्रीदिंग थ्रेड्स: भारत टेक्स 2025 में फैशन शो

Next
Next

नगर परिषद अम्बाला सदर चुनावों के लिए भाजपा नेता संजीव सोनी संयोजक नियुक्त : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज