आज 31 जनवरी के प्रमुख समाचार

आरएस अनेजा, 31 जनवरी नई दिल्ली

🔸इजराइल ने अपने 8 बंधकों की रिहाई बदले हमास के 110 कैदी छोड़े, युद्धविराम डील के बीच इजराइली हमले में 10 फिलीस्तनियों की मौत

🔸पुंछ में घुसपैठ नाकाम, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मारे:एक PoK की तरफ भागा, LoC पर सर्च ऑपरेशन जारी

🔸महात्मा गांधी को गोली मारने वालों की विचाराधारा आज देश चला रही है: राहुल

🔸चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP जीती, AAP और कांग्रेस गठबंधन की हार, हुई क्रॉस वोटिंग

🔸पृथ्वी की ओर बढ़ रहा फुटबॉल पिच के बराबर का महाव‍िनाशक ऐस्‍टरॉयड, भारत से टकराने की आशंका

🔸पंजाब CM के दिल्ली आवास पर चुनाव आयोग की रेड; AAP सांसद ने केजरीवाल के घर कूड़ा फेंका

🔸भोपाल में जयश्री गायत्री फूड्स की डायरेक्टर ने खाया जहर:ईडी के छापों के बीच खुदकुशी की कोशिश; केंद्रीय मंत्री पासवान समेत 6 लोगों को बताया जिम्मेदार

🔸अमित शाह बोले-AAP का मतलब झूठ, फरेब, धोखा:कहा- केजरीवाल कहते थे यमुना को थेम्स नदी जैसा बनाएंगे और डुबकी लगाएंगे, डुबकी क्यों नहीं लगाई

🔸सरकार बजट सेशन में 16 बिल ला सकती है:इसमें वक्फ संशोधन समेत 12 बिल पिछले साल लाई, 4 नए बिल इस सेशन में आएंगे

🔸Mahakumbh Fire: महाकुंभ में फिर लगी आग, कई पंडाल जलकर खाक, भगदड़ में एक दिन पहले गई थी 30 लोगों की जान

🔸महाकुंभ भगदड़ के बाद एक्शन में योगी, 5 और IAS-PCS भेजे, संगम नोज पर नई तैनाती

🔸सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को दी अस्थायी न्यायाधीशों की नियुक्ति की अनुमति, लंबित मुकदमों को निपटाने में आएगी तेजी

🔸हेलीकॉप्टर और विमान की टक्कर के बाद भड़के ट्रंप, ओबामा व बाइडन को ठहराया दोषी; कहा- उनकी नीतियों से हुआ हादसा

🔸अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार से आग्रह : किसान एमएसपी से कम कीमत पर बेचने को मजबूर, नुकसान से बचाएं सरकार

🔸गडकरी ने किया वादा- अगर भाजपा विधानसभा चुनाव जीतती है तो दिल्ली यातायात जाम और प्रदूषण से हो जाएगी मुक्त

🔸केजरीवाल मोदी की तरह बोलते हैं झूठ, लेकिन शायद वे उनसे ज़्यादा चालाक और समझदार हैं: राहुल

🔸वाशिंगटन डीसी विमान दुर्घटना: सभी 64 यात्रियों के मारे जाने की आशंका, पोटोमैक नदी से निकाले गए 27 शव

🔸हिमाचल-उत्तराखंड समेत 4 राज्यों में 5 फरवरी तक बर्फबारी:अगले 3 दिन पूरे देश का न्यूनतम तापमान बढ़ेगा; 7 राज्यों में कोहरे का अलर्ट

🔹IND vs ENG 4th T20: चौथे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, रिंकू सिंह हुए फिट

🔸आज यूपी, हरियाणा, पंजाब उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई है।

🔸 हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपनी सरकार से नाराज, ग्रीवेंस मीटिंग में नहीं जाएंगे, आमरण अनशन की चेतावनी

🔸बजट में घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम: ₹10 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री होने की उम्मीद, सीतारमण कर सकती हैं 6 बड़े ऐलान

🔸हनीप्रीत को डेरे की फुल पावर देगा राम रहीम: पावर ऑफ अटॉर्नी देने की तैयारी, डेरा मुखी के सिरसा आने ही यही बड़ी वजह

🔸उत्तर-पश्चिम से बदलकर पुरवाई हुई; 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश का अलर्ट

🔸बिना डेटा वाले मोबाइल प्लान ₹210 तक सस्ते

🔸Us:अवैध प्रवासियों को दुनिया की सबसे खतरनाक जेल ग्वांतनामो बे रखा जाएगा, ट्रंप का ऐलान

🔸संसद: बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है

दिल्ली में अगले आदेश तक BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध

दिल्ली-NCR में फिर खराब हुई हवा, GRAP-3 लागू, कंस्ट्रक्शन समेत कई कामों पर लगा बैन

हरियाणा के हिसार के ग्राम पंचायत ढाणी रायपुर के सरपंच मदनलाल को उपायुक्त हिसार द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 16 जनवरी 2025 की रात्रि में बिना किसी अनुमति के 6 लोगों के मकानों में की गई अवैध तोड़फोड़ के मामले में की गई है।

कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी का मामला, सबूतों के अभाव में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बरी

*BREAKING NEWS HARYANA*

*रोहतक - मुख्यमंत्री नायब सैनी दौरा*

स्थानीय जाट कॉलेज परिसर में कार्यक्रम

दीनबंधु सर छोटू राम जी की 144वीं जयंती पर कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायाब सैनी बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

*BREAKING NEWS*

*चंडीगढ़ दिल्ली चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका*

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत

भाजपा प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला की हुई जीत

आप और कांग्रेस गठबंधन की हुई हार भाजपा को मिले 19 वोट

आप और कांग्रेस गठबंधन को मिले 17 वोट

सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर कांग्रेस के जीते

*BREAKING NEWS*

*पानीपत - मुख्यमंत्री नायब सैनी उद्योगपतियों के साथ बैठक की*

उद्योगपतियों के साथ मुख्यमंत्री ने फ्री बजट पर चर्चा की

बजट के लिए उद्योगपतियों के साथ चर्चा हुई - मुख्यमंत्री

बजट के लिए हर वर्ग के सुझाव लिए जा रहे हैं - मुख्यमंत्री

बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा - मुख्यमंत्री

पोर्टल के माध्यम से भी सुझाव लिए हैं - मुख्यमंत्री

9000 लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं - मुख्यमंत्री

*BREAKING NEWS*

*मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना*

केजरीवाल ने 10 सालों में कोई काम नहीं किया - मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी को कलंकित किया - मुख्यमंत्री

यमुना के लिए केजरीवाल ने कई वादे किए- मुख्यमंत्री

यमुना साफ नहीं हो पाई तो हरियाणा पर आरोप लगाया- मुख्यमंत्री

दिल्ली के लोग केजरीवाल को सबक सिखाने वाले हैं - मुख्यमंत्री केजरीवाल कांग्रेस को गाली देकर उनसे गले मिलते हैं - मुख्यमंत्री

*BREAKING NEWS*

*मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ट्वीट कर नवनिर्वाचित मेयर को दी बधाई* भाजपा नेता सरदारनी हरप्रीत कौर बला को बधाई - मुख्यमंत्री

हरप्रीत कौर के नेतृत्व में चंडीगढ़ में और विकास होगा - मुख्यमंत्री

*आपदा* राजनीति के समापन का श्री गणेश हो चुका है - मुख्यमंत्री

10 सालों का अंधकार और झूठ तंत्र खत्म होने वाला है - मुख्यमंत्री

*BREAKING NEWS*

1 फरवरी को वित्त मंत्री केंद्रीय बजट करेंगे पेश

दिल्ली में केंद्र सरकार ने आज बुलाई सर्व दलीय बैठक

बैठक में आगामी बजट 2025 पर होगी चर्चा

बजट सत्र से पहले होगी सर्व दलीय बैठक।

Previous
Previous

निर्माणाधीन अंबाला रिंग रोड के चलते अंबाला-यमुनानगर रूट डायवर्ट, 4 फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा रूट डायवर्ट

Next
Next

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: भाजपा की हरप्रीत बबला बनीं चंडीगढ़ की मेयर, डिप्टी मेयर-सीनियर डिप्टी मेयर कांग्रेसी