निर्माणाधीन अंबाला रिंग रोड के चलते अंबाला-यमुनानगर रूट डायवर्ट, 4 फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा रूट डायवर्ट
अम्बाला, 31 जनवरी (अभी): अंबाला रिंग रोड का निर्माण कार्य चलने के कारण पुलिस ने अंबाला से यमुनानगर आने-जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया है। यह रूट डायवर्ट 31 जनवरी से 4 फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
नए रूट प्लान के अनुसार:
1. यमुनानगर से अंबाला आने वाले वाहन : साहा चौक से शाहबाद के रास्ते अंबाला आ सकते हैं।
वैकल्पिक मार्ग: साहा → शहजादपुर → हूड्डेसरा → पंजोखरा साहिब से भी अंबाला पहुंच सकते हैं।
2. अंबाला से यमुनानगर जाने वाले वाहन : शाहबाद → साहा → मुलाना के रास्ते यमुनानगर जा सकते हैं।
वैकल्पिक मार्ग: पंजोखरा साहिब → हूड्डेसरा → शहजादपुर → साहा → मुलाना से भी यमुनानगर पहुंच सकते हैं।
यात्रियों को इस दौरान इन नए मार्गों का पालन करने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है