प्रधानमंत्री ने वाशिंगटन डीसी में हुई दुखद दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
आरएस अनेजा, 31 जनवरी नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाशिंगटन डीसी में हुई दुखद दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
“वाशिंगटन डीसी में हुई दुखद दुर्घटना में लोगों की मौत से बहुत दुःख हुआ। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदना।
हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता में खड़े हैं।
गौरतलब वॉशिंगटन डीसी में रीगन रोनाल्ड राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए विमान हादसे में 67 लोगों की मौत हो गई। इसमें अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में सवार 60 यात्री और चार चालक दल के सदस्य शामिल थे जबकि हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे। हादसे ने कई परिवारों को तोड़ दिया तो कई लोगों के सपनों को तोड़ा। हादसे में राष्ट्रीय प्रतियोगिता लौट रहे दो किशोर फिगर स्केटर्स, एक कॉलेज छात्रा, दो चीनी नागरिक और शिकारियों के समूह के सदस्यों की मौत हो गई। वहीं विमान में सवार चालक दल के परिजनों को जीवन भर दर्द मिला। हादसे में बड़ी संख्या में मौत होने पर पूरे देश में शोक की लहर है। एक ओर जहां मृतकों के शव तलाशे जा रहे हैं तो दूसरी ओर जगह-जगह मृतकों के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।