अरविंद केजरीवाल का आरोप, “हरियाणा ने दिल्ली के पानी में जहर मिला दिया”
आरएस अनेजा, 27 जनवरी नई दिल्ली
दिल्ली चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं राजनीति दलों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना नदी के पानी में जहर मिला दिया था। दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों को धन्यवाद जिन्होंने इस जहर को पकड़ा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली के लोगों को पीने का पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना नदी के पानी में जहर मिला दिया था। दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों को धन्यवाद जिन्होंने इस जहर को पकड़ा। उन्होंने उस पानी को दिल्ली की सीमा पर ही रोक दिया और उसे दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया।” उन्होंने कहा कि “अगर वह पानी दिल्ली में प्रवेश कर जाता और पीने के पानी में मिल जाता, तो कई लोगों की जान जा सकती थी। यह एक प्रकार का युद्ध जैसा था, जैसे अमेरिका ने जापान पर बम गिराए थे।
केजरीवाल का आरोप था कि जानबूझकर ऐसा किया ताकि आम आदमी पार्टी को दोषी ठहराया जा सके।”वहीं आतिशी और भगवंत मान ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है और उम्मीद जताई है कि चुनाव आयोग इस मामले में हस्तक्षेप करेगा और दिल्ली के लोगों को इस त्रासदी से बचाएगा। अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि इस जहर भरे पानी की सफाई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी नहीं हो सकती। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पीने के पानी की गंभीर कमी हो गई है। केजरीवाल ने कहा इस तरह की राजनीति बिल्कुल गलत है और इससे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो सकता है।
गौरतलब है कि केजरीवाल के इन आरोपों से हरियाणा सरकार पर राजनीतिक दबाव बन सकता है और चुनावों में इसे एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनाया जा सकता है।