पंच गौरव प्रोत्साहन योजना के तहत जयपुर जिला प्रशासन की पहल, पोस्टर प्रदर्शन एवं व्याख्यानमाला के माध्यम से पंच गौरव की दी गई जानकारी

राजस्थान, 27 जनवरी (अभी): जयपुर जिला प्रशासन ने अभिनव पहल के तहत गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंच गौरव प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के प्रत्येक राजकीय एवं निजी विद्यालय में आयोजित समारोह में पोस्टर एवं व्याख्यान के माध्यम से स्कूली बच्चों को जिले के पंच गौरव से रूबरू करवाया गया।

जिला प्रशासन के आदेशों की अनुपालना में जिले की 2 हजार 651 राजकीय एवं 2 हजार 194 निजी विद्यालयों सहित 4 हजार 445 विद्यालयों में पंच गौरव पोस्टर प्रदर्शन एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल से 2 लाख 20 हजार 592 राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं 2 लाख 75 हजार 745 निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों सहित कुल 4 लाख 96 हजार 337 विद्यार्थियों को जयपुर जिले के पंच गौरव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से रूबरू करवाया गया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा जयपुर जिले के लिए पंच गौरव के तहत एक जिला एक उत्पाद में रत्नाभूषण, एक जिला एक वनस्पति प्रजाति में लिसोड़ा, एक जिला एक पर्यटन स्थल में आमेर महल, एक जिला एक खेल में कबड्डी एवं एक जिला एक उपज में आंवला शामिल किया गया है।

Previous
Previous

नाबार्ड द्वारा राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक को 60 करोड़ रुपये का पुनर्वित्त जारी, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम ने की ब्याज दर में कमी

Next
Next

अरविंद केजरीवाल का आरोप, “हरियाणा ने दिल्ली के पानी में जहर मिला दिया”