हरियाणा-पंजाब से चलने वाली 4 ट्रेनें रद्द:लुधियाना यार्ड के रि-डेवलपमेंट के कारण लिया फैसला; 15 फरवरी के बाद रेल सेवा होंगी बहाल
चंडीगढ़, 27 जनवरी (अभी) : हरियाणा और पंजाब के रास्ते चलने वाली चार महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड के बीच में लुधियाना यार्ड में प्लेटफार्म नंबर 6 व 7 पर रि-डेवलमेंट के काम चलने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गई है। इससे पहले इन ट्रेनों को 15 दिसंबर 2024 से 28 जनवरी 2025 तक कैंसिल किया गया था, लेकिन अब यह रेल सेवाएं दी गई नई डेट के दौरान नहीं चलेंगी।
ये चार ट्रेनें नहीं चलेंगी
गाड़ी संख्या 54603, हिसार-लुधियाना रेलसेवा 15 फरवरी तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा 15 फरवरी तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा 15 फरवरी तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54606, लुधियाना-हिसार रेलसेवा 15 फरवरी तक रद्द रहेगी।
लिंक रैक देरी से चलने के कारण रेल यातायात प्रभावित
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19225, भगत की कोठी - जम्मूतवी एक्सप्रेस दिनांक 27 जनवरी को अपने निर्धारित समय 7:00 बजे के स्थान पर 1 घंटे 15 मिनट की देरी से 8:15 बजे रवाना हुई।